Homeअन्यभोजपुर के चर्चित दोहरे हत्याकांड में फरार दो आरोपित गिरफ्तार

भोजपुर के चर्चित दोहरे हत्याकांड में फरार दो आरोपित गिरफ्तार

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना पुलिस द्वारा चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में एक वर्ष फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

  • हाइलाइट: Kamaluchak Murder
    • कोईलवर थाना क्षेत्र से गुरुवार की शाम पकड़े गए दोनों आलोपित
    • कोईलवर थाना क्षेत्र के कमालूचक गडरिया बालू घाट पर एक मई की रात घटी थी घटना

बिहार,आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना पुलिस द्वारा चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में एक वर्ष फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी कोईलवर थाना क्षेत्र से गुरुवार की शाम की गई। गिरफ्तार आरोपितों में बबुरा थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी राज किशोर राय एवं सारण (छपरा) जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी पवन कुमार शामिल है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा दी गई।

Kamaluchak Murder – बालू माफियाओं के वर्चस्व में हत्या

बता दें कि बीते 1 मई की रात कोईलवर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में स्थित कमालूचक गदहिया बालू घाट पर बालू माफियाओं के बीच वर्चस्व को लेकर जमकर गोलीबारी की गई थी। इस दौरान बालू घाट पर काम कर रहे सारण (छपरा) जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी हूंगी महतो का 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार महतो एवं तुलसी राय का 40 वर्षीय पुत्र सुदर्शन राय की मौत हो गई थी। जबकि उसी गांव के निवासी स्व.रजक महतो का 40 वर्षीय पुत्र पूर्णमासी महतो जख्मी हो गया था।

घटना के बाद मृतक विकास महतो के पिता हूंगी महतो द्वारा बबुरा थाना क्षेत्र पचरुखिया कला गांव निवासी सत्येंद्र पांडेय, उसके बेटे नीरज पांडेय एवं उसी थाना क्षेत्र के पचरुखिया राजापुर गांव निवासी गुड्डू राय के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

वही पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड मामले में अभी तक करीब 32 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार दोनों आरोपितों का नाम सामने आया था। इधर, पुलिस के एक वर्ष में ही इस दोहरे हत्याकांड में शामिल लगभग सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular