HomeNewsबिहारपति से फोन पर झगड़े के बाद पत्नी ने किया विषपान, हालत...

पति से फोन पर झगड़े के बाद पत्नी ने किया विषपान, हालत गंभीर

भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव में शनिवार की शाम पति से मोबाइल पर झगड़े के बाद पत्नी ने विषपान कर लिया।

हाइलाइट: Anshu Kumari Belvania

jay kumar

बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव में शनिवार की शाम घटी घटना

बिहार,आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव में शनिवार की शाम पति से मोबाइल पर झगड़े के बाद पत्नी ने विषपान कर लिया। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार उक्त महिला गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बाघा बिगहा गांव निवासी सुजीत पासवान की पत्नी अंशु कुमारी है।

Anshu Kumari Belvania – करीब डेढ़ वर्ष पूर्व लव मैरिज

इधर, अंशु कुमारी के पिता मुकेश पासवान ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी पुत्री अंशु कुमारी और सुजीत पासवान का फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ था। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। जिसके बाद उनकी पुत्री अंशु कुमारी ने एक वर्ष पूर्व भागकर सुजीत पासवान से लव मैरिज कर ली थी। शादी के बाद वह दोनों महाराष्ट्र चले गए थे। तीन महीने वहां रहने के बाद उनकी पुत्री अंशु कुमारी की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसका पति सुजीत पासवान उसे लेकर महाराष्ट्र से पटना जंक्शन लेकर आया और वहीं पर उसे छोड़कर वह अपने गांव गया चला गया।

इसके बाद उनकी पुत्री अंशु कुमारी वहां से अपने गांव बेलवनिया चली आई। जिसके बाद उसके पिता मुकेश पासवान उसे लेकर चार दिन बाद सुजीत पासवान के घर गया के बाघा बिगहा पहुंचे, जहां समझौते के दौरान उनके दामाद सुजीत पासवान के पिता रामवृक्ष पासवान ने कहा कि उनके बड़े बेटे की शादी हो जाने के बाद वह उनकी पुत्री अंशु कुमारी को अपने घर वापस ले आएंगे। इसके बाद वह अपने मायके बेलवनिया ही रहती थी।

शुक्रवार को उनके दामाद सुजीत पासवान द्वारा फोन कर अंशु कुमारी से कहा गया कि तुमने मेरी बहन का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल क्यों किया। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद सुजीत पासवान द्वारा उन्हें और उनकी पुत्री को गाली-गलौज किया गया। शनिवार को जब वह दोनों घर से बाहर काम पर गए थे। इसी बीच शनिवार की शाम उनकी पुत्री अंशु कुमारी ने विषपान कर लिया। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular