Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में नवनिर्मित पुलिया के आधे हिस्से की सड़क धंसी, डीएम के...

शाहपुर में नवनिर्मित पुलिया के आधे हिस्से की सड़क धंसी, डीएम के निर्देश पर तुरंत कारवाई

सहजौली गांव के समीप स्थित मिश्राइन कुंड के निकट इस पुलिया का निर्माण अभी आधे सड़क तक हुआ है

  • हाइलाइट: Shahpur Culvert
    • शाहपुर- करनामेपुर पथ पर आवागमन कुछ घंटों तक रहा बाधित
    • डीएम के निर्देश पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई, आवागमन शुरू

बिहार,आरा। भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर- करनामेपुर रोड के सहजौली गांव के निकट मिश्राइन कुंड के पास सड़क के आधे हिस्से पर पुलिया का निर्माण किया गया है। वही सड़क का दूसरा हिस्सा बाढ़ के पानी बहाव होने से धंस गई। सड़क के दूसरे हिस्से में गंभीर क्षति के चलते स्थानीय निवासियों और यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़। सड़क धसने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया था, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुँचने में काफी परेशानी हो रही थी।

Shahpur Culvert – डीएम के निर्देश पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई

इस गंभीर समस्या की सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को मिली, जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने तुरंत इस मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि वे अविलंब आवश्यक मरम्मत कार्य प्रारंभ करें। निर्देश प्राप्त होते ही पथ निर्माण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।

पथ निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने पूरे दिन मेहनत की और शीघ्र ही सड़क मरम्मत कार्य को पूरा कर लिया। इस कार्य के पूरा होने के बाद, पुलिया के समीप सड़क पर आवागमन पुनः सुचारु रूप से आरंभ हो गया।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular