Homeबिहारआराआरा में चेहल्लुम एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक

आरा में चेहल्लुम एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक

  • हाइलाइट: Ara Sadar SDM
    • सदर एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

आरा। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी सदर की अध्यक्षता में चेहल्लुम एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम को शहर में साफ-सफाई एवं कचरा निष्पादन सुनिश्चित करने, पुलिस-प्रशासन को भीड़-नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं सीसीटीवी निगरानी के निर्देश दिए गए।

साथ ही, जुलूस मार्ग की पूर्व जांच, मार्गों की सफाई, मुख्य चौक-चौराहों पर पेयजल व्यवस्था, एम्बुलेंस टीम की प्रतिनियुक्ति, बिजली के जर्जर तारों की मरम्मत, तथा अस्पतालों में मेडिकल टीम और आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए।

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, आरा सदर के अलावे आरा अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular