Homeबिहारभोजपुरभोजपुर के चांदी, बिहिया, उदवंतनगर, चरपोखरी, आरा व आयर न्यूज

भोजपुर के चांदी, बिहिया, उदवंतनगर, चरपोखरी, आरा व आयर न्यूज

  • हाइलाइट्स: 11 August Bhojpur News
    • विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक घायल
    • चांदी थाना क्षेत्र के रामदिहल टोला गांव में रविवार के दोपहर घटी घटना

आरा,बिहार। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के रामदिहल टोला गांव में रविवार की दोपहर विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार घायल युवक चांदी थाना क्षेत्र के रामदिहल टोला गांव निवासी मुन्ना सिंह का 25 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश है। इधर, घायल युवक के परिजन ने बताया कि घर में लाइन खराब हो गया था, जिसको लेकर वह बिजली का तार जोड़ रहा था। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।

11 August Bhojpur News – सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्त जख्मी

बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा के समीप रविवार की दोपहर घटी घटना

आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के समीप रविवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गजराजगंज ओपी पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार घायलों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चौराई गांव निवासी रामबाबू, दरिमन एवं आयर थाना क्षेत्र के बलीगांव निवासी सुरेश कुमार शामिल है। बताया जाता है कि रविवार की दोपहर तीनों बाइक द्वारा बिहिया की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान अमराई नवादा के समीप उनकी बाइक का अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Jay

नहर किनारे खेत से बुजुर्ग का शव बरामद, सनसनी

  • मौत का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव स्थित नहर किनारे खेत से रविवार की सुबह एक मृत बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। शव के मिलने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सखुआ गांव निवासी स्व.रामबली सिंह के 65 वर्षीय पुत्र मदन सिंह है। बताया जाता है कि शनिवार को वह घर से निकले थे। इसी बीच यह घटना घट गई। वही पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृत बुजुर्ग की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। संभवत: गिरने से सर में चोट लगने के कारण मृत्यु होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। इधर, उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि रविवार की सुबह अज्ञात के रूप में शव बरामद हुआ था। कुछ देर बाद उनकी पहचान हो पाई। परिजनों द्वारा बताया गया कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। बहरहाल मामले की जांच की जा रही है।

चरपोखरी थाना क्षेत्र के कसमरिया गांव में शौच करने गए युवक की आहर में डूबने से मौत

चरपोखरी थाना क्षेत्र के कसमरिया गांव में रविवार की सुबह शौच करने गए युवक की आहर में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के कसमरिया गांव वार्ड नंबर-2 निवासी चतुरी साह का 38 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार साह है। वह मजदूर था। इधर, मृतक के परिजन टेंगर साह ने बताया कि वह रविवार की सुबह शौच करने के लिए गए थे। उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह आहार में गिर कर डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें पानी से बाहर निकाला। मौके पर पहूंची स्थानीय थाना ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी पुतुल देवी व दो पुत्री गुड़िया कुमारी, बेबी कुमारी एवं में पुत्र सचिन कुमार है। घटना के बाद में तक के घर में रोना-धोना मच गया। उसकी पत्नी पुतुल देवी में परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शराब पीकर मारपीट करने का आरोपित गिरफ्तार

आरा नवादा थाना पुलिस द्वारा शराब पीकर मारपीट करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के अनाइठ कुर्मी टोला मोहल्ले से शनिवार की देर रात की। गिरफ्तार आरोपी नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ कुर्मी टोला निवासी समीर कुमार पटेल उर्फ सोनू है। बताया जाता है कि समीर कुमार पटेल उर्फ सोनू शनिवार की देर रात शराब पीकर अनाईठ मोहल्ला निवासी विशाल कुमार गुप्ता के दरवाजे पर हल्ला व गाली-गलौज कर रहा था। इसके बाद विशाल कुमार गुप्ता द्वारा नवादा थाना में शराब पीकर हल्ला व गाली-गलौज करने के संबंध में उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

11 August Bhojpur News – वारंटी गिरफ्तार

आरा नवादा थाना पुलिस द्वारा एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के चंदवा मोहल्ले से शनिवार की रात की। गिरफ्तार वारंटी नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा निवासी दीपा राम का पुत्र वीरू राम है। बताया जाता है कि न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।

टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव में शौच करने गए दिव्यांग युवक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव में रविवार की सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से दिव्यांग युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही वार्ड नंबर-1 निवासी सुखदेव सिंह का 36 वर्षीय पुत्र विकास कुमार है। इधर, मृतक के पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह घर से शौच करने के लिए निकला था। इसी बीच वह बाढ़ के पानी में डूब गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे स्थानीय लोगों ने उसके शव को पानी में देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना दी। तब वे लोग वहां पहुंचे और उसके शव को पानी से बाहर निकाला। सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस वहां पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व तीन बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां धर्मशिला देवी, तीन भाई रणजीत सिंह, पंकज सिंह, अविनाश सिंह व तीन बहन बबीता देवी, लाली देवी एवं सरिता देवी है। घटना के बाद मृतक की मां धर्मशिला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आयर एवं गड़हनी थाना क्षेत्र के सीमावर्तीय इलाके के मदुरा गांव स्थित बनास नदी से डूबे मासूम बच्चे का शव पांचवें दिन बरामद

आयर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव स्थित बनास नदी में डूबे मासूम बच्चे का शव पांचवें दिन बरामद हुआ। उसका शव आयर एवं गड़हनी थाना क्षेत्र के सीमावर्तीय इलाके के मदुरा गांव स्थित बनास नदी से रविवार की दोपहर बरामद हुआ। शव मिलने ही लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृत बच्चा आयर थाना क्षेत्र के रतनपुर मुसहर टोली निवासी धूम मुसहर का 3 वर्षीय पुत्र अंकुश मुसहर है।

इधर, मृत बच्चे के बड़े पिता ढुनढुन मुसहर ने बताया कि बुधवार को वे लोग खेत में मजदूरी करने गए थे। इसी बीच वह दरवाजे पर खेल रहा था। खेलने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बनास नदी में गिरकर डूब गया। जब परिजन घर वापस लौटे, तो उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद परिजन द्वारा उसकी लगातार खोजबीन जा रही थी। इसी बीच रविवार की दोपहर मदुरा गांव स्थित बनास नदी से उसका शव मिला। जिसके बाद स्थानीय मुखिया द्वारा इसकी सूचना उसके परिजन व स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृत बच्चा अपने चार भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में मां आशा देवी एवं तीन भाई है। इस घटना के बाद मृत बच्चे की मां आशा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
डाॅ. आर.एन.यादव
डाॅ. आर.एन.यादव
डॉ.ए. अहमद
डॉ.ए. अहमद
sharda

Most Popular