- हाइलाइट: job camp in ara
- जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क
आरा। जिला नियोजनालय के द्वारा 13 अगस्त दिन बुधवार एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में निजी क्षेत्र की कम्पनी Adi Chitragupta Finance Ltd भाग ले रही है। यह अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी। कैम्पस चयन में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से 32 वर्ष तक होनी चाहिए। उनकी शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10th, 12th & Graduation pass होनी चाहिए।
कम्पनी चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह रू 11000 + Insentive के साथ गाड़ी का तेल मासिक देगी। इस जॉब कैम्प में ग्राहक मित्र पद के लिए चयन किया जाएगा। जिसमें पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। यह जॉब आवेदक को अपने गृह जिला से 60 कि०मि० के दायरे में नियुक्ति की जाएगी।
job camp in ara – आरा के कृषि भवन कैम्पस में आयोजित
यह जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर कृषि भवन, आरा के कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है। जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नही हो पायें है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल wwwडॉटncsडॉटgovडॉटin पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है। साथ ही जिला नियोजनालय, भोजपुर में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु संपर्क कर सकते हैं।
जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक आवेदक अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेवार होंगे। नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रकिया में सिर्फ सुविधाप्रदाता के रूप में है।
यह जॉब कैम्प पूर्वा० 11:00 बजे से अप0 03:00 बजे तक संचालित रहेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जॉब कैम्प में भाग ले कर अवसर का लाभ उठायें।
नोट-ड्राविंग लाईसेन्स अनिर्वाय है।


