Homeआरा भोजपुरशाहपुरशोभायात्रा के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने शाहपुर नपं प्रशासन को दिया श्राप

शोभायात्रा के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने शाहपुर नपं प्रशासन को दिया श्राप

  • हाइलाइट: Shahpur Nagar Panchayat
    • बनाही रोड में घुसते ही उन्हें बीच सड़क पर ठेहुने भर पानी से गुजरना पड़ा
    • नगर पंचायत द्वारा सफाई और सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया था

आरा। शाहपुर नगर पंचायत में भगवान श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा का आयोजन इस वर्ष बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट और बैंड बाजे के साथ कई सुंदर और आकर्षक झांकियां देखने को मिलीं, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले थे। यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक थी, बल्कि यह स्थानीय संस्कृति और परंपरा का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी। इस अवसर पर लोग अपने-अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आए और इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने। लेकिन इस शोभायात्रा में शामिल महिलाएं नगर प्रशासन की सफाई व्यवस्था से नराज दिखी। उन्होंने सड़कों की सफाई नहीं कराये जाने से काफी भला-बुरा कहा।

jay kumar

Shahpur – नगर प्रशासन की लापरवाही उजागर

हद तो तब हो गई जब शाहपुर थाना मोड़ से बनाही रोड में घुसते ही उन्हें बीच सड़क पर ठेहुने भर पानी से गुजरना पड़ा। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल बच्चे, बुजुर्ग, युवा और पुरुष तो किसी तरह निकल गए, लेकिन महिला श्रद्धालुओं ने नाराज होकर नगर पंचायत के संबंधित जिम्मेदारों को खूब श्राप दिया। यह स्थिति न केवल शोभायात्रा के माहौल को खराब कर रही थी, बल्कि यह नगर प्रशासन की लापरवाही को भी उजागर कर रही थी।

नगर प्रशासन के प्रति आक्रोश

बता दें कि भगवान श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा की पूर्व जानकारी के बावजूद भी शाहपुर नगर पंचायत द्वारा सफाई और सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया था। सड़क से गंदे जल निकासी की व्यवस्था तक नहीं की गई थी। पैदल चलना काफी मुश्किल था, और इस स्थिति ने लोगों के मन में नगर प्रशासन के प्रति आक्रोश पैदा कर दिया। लेकिन नगर प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। बनाही रोड में आते ही लोगों के मन में एक अलग घृणा पैदा हुई और नगर प्रशासन को भला-बुरा कहकर अपनी खीज उतारी। लोगों ने कहा कि उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया।

हुजूर, कभी तो आप इस रास्ते से भी गुजरिये

रेफरल अस्पताल, प्रखंड कार्यालय, शाहपुर थाना जाने वाले रास्ते में गंदगी, जल जमाव और कचरे से उठती दुर्गंध से आहत शोभायात्रा में शामिल महिलाओं और स्थानीय लोगों ने डीएम साहब से खबरे आपकी के माध्यम से आग्रह किया है कि हुजूर, कभी तो आप इस रास्ते से भी गुजरिये। तभी शाहपुर नगर पंचायत में सफाई और विकास की वास्तविकता का आपको अंदाजा मिल पायेगा और सही वस्तुस्थिति का आप अनुभव कर पायेंगे।

किसके इशारे पर मौन रहा नपं प्रशासन, कोई कदम क्यों नहीं उठाए?

इस शोभायात्रा के दौरान, जब लोग भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन थे, तब उनकी खुशी और उत्साह को इस गंदगी और जल जमाव ने पूरी तरह से प्रभावित किया। महिलाएं, जो इस शोभायात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थीं, उन्होंने नगर प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाई। उनका कहना था कि जब प्रशासन को इस भव्य आयोजन की पूर्व जानकारी थी, तो किसके इशारे पर उन्होंने सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठाए? जल निकासी के लिए लगे पम्पसेट के नाम पर केवल रुपयों की लूट की जा रही है।

इस प्रकार की लापरवाही केवल एक दिन की बात नहीं है, बल्कि यह एक लंबे समय से चल रही समस्या का हिस्सा है। नगर पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्था की कमी ने स्थानीय लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। लोग रोजाना इस गंदगी और जल जमाव का सामना करते हैं। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि नगर पंचायत को चाहिए कि वह इस समस्या का समाधान करने के लिए ठोस कदम उठाए।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular