Homeआरा भोजपुरकोइलवरपुलिस का टी-शर्ट पहन ट्रक चालकों से वसूली, बदमाश गिरफ्तार

पुलिस का टी-शर्ट पहन ट्रक चालकों से वसूली, बदमाश गिरफ्तार

  • हाइलाइट: Illegal extortion
    • पुलिस का टी-शर्ट पहन ट्रक चालकों से रंगदारी वसूलने में बदमाश गिरफ्तार, पैसे बरामद
    • कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा के समीप गुरुवार की रात पकड़ा गया बदमाश
    • बदमाश के पास से पुलिस वाला चितकबरा टी-शर्ट, 24 सौ रुपए और एक टॉर्च बरामद

आरा। भोजपुर के कोईलवर में पुलिस ने ट्रक चालकों से रंगदारी वसूल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस वाला चितकबरा टी-शर्ट पहन कर धनडीहा गांव के पास चालकों से जबरन अवैध वसूली कर रहा था। गिरफ्तार बदमाश धनडीहा गांव निवासी सिकंदर उर्फ मो. ग्यासुद्दीन है। उसके पास से पुलिस वाला एक चितकबरा टी-शर्ट, 24 सौ रुपए और एक टॉर्च बरामद किया गया है।

jay kumar

एसपी राज की ओर से प्रेस बयान जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है। बताया गया कि गुरुवार की रात पुलिस को सूचना मिली धनडीहा गांव के पास पुलिस वाला चितकबरा टी-शर्ट पहन कर कुछ लोगों द्वारा ट्रक चालकों से जबरन रंगदारी वसूल की जा रही थी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Illegal extortion – पिछले साल भी रंगदारी वसूलने में जेल भेज गया था सिकंदर

थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार सिकंदर उर्फ मो. ग्यासुद्दीन पिछले साल भी ट्रक चालकों से रंगदारी वसूलने में गिरफ्तार कर जेल भेज गया था। एक अन्य मामले में भी वह जेल जा चुका है। जेल से जमानत पर आने के बाद वह फिर से ट्रक चालकों से रंगदारी वसूलने में लगा था। उससे पूछताछ में रंगदारी वसूलने में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular