Homeबिहारआराविश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का 61वां स्थापना दिवस मना

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का 61वां स्थापना दिवस मना

Vishwa Hindu Parishad – आरा पकड़ी चौक स्थित एक निजी हॉल में रविवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का 61वां स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Vishwa Hindu Parishad
    • कार्यक्रम का शुभारंभ आरा के आरण्य देवी मंदिर के महंत मनोज बाबा एवं आदित्य विजय जैन ने किया

आरा। पकड़ी चौक स्थित एक निजी हॉल में रविवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का 61वां स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरण्य देवी मंदिर के महंत मनोज बाबा एवं आदित्य विजय जैन ने किया। संचालन विहीप के प्रांतीय अधिकारी चेतन मिश्रा एवं अध्यक्षता विहीप के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन ने की।

मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद और विहीप के गौ संवर्धन के मंत्री रविंद्र राणा उपस्थित हुए। क्षेत्र संगठन मंत्री ने अपने संबोधन मे बताया कि संतो के मार्गदर्शन में विश्व में निवास करने वाले हिंदुओ के संस्करो के रक्षण हेतु एवं गौमाता की रक्षा,मठ मंदिरों की रक्षा, हिन्दू कन्याओं की रक्षा, धर्मग्रंथों की रक्षा हेतु विश्व हिंदू परिषद की स्थापना संतो के द्वारा की गई।

विश्व हिंदू परिषद अपने स्थापना काल से ही हिंदुओ को धर्मान्तरण से बचने का कार्य लव जिहाद रोकने का कार्य, गौहत्या रोकने का कार्य, जमीन जिहाद रोकने का कार्य बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के माध्यम से कर रहा है। समय-समय पर समाज का जागरण करने हेतु विभिन्न धार्मिक यात्रा में माध्यम से समाज को जागृत करने का कार्य करता है।

वर्तमान में जिस तेजी से धर्मान्तरण का कार्य मिशनरियों के द्वारा हो रहा है इसे सेवा प्रकल्प, संस्कारशाला, सिलाई प्रशिक्षण,स्वस्थ शिविर के माध्यम से रोकने का कार्य विहिप करेगी। धन्यवाद ज्ञापन विहिप के जिला मंत्री अभिषेक चौरसिया ने किया।

अतिथियों का स्वागत जिला संयोजक अमित पांडे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सह संयोजक श्याम किशोर, कोषाध्यक्ष विमल किशोर, सोनू जी, सुशांत आनंद, प्रिंस पाठक, हरिओम त्रिपाठी, आशीष, नैतिक पांडेय, सूरज, सुमित सिंह आदि कई प्रमुख कार्यकर्ता ने अपना योगदान दिया है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular