Ramashankar Yadav Gopalpur : मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर वार्ड नंबर-7 निवासी बच्चा लाल यादव के 50 वर्षीय पुत्र रामाशंकर यादव है। वह किसान थे।
- हाइलाइट: Ramashankar Yadav Gopalpur
- शाहपुर थाना क्षेत्र के अहिरा बाबा के समीप सोमवार की सुबह NH-922 पर घटी घटना
आरा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के अहिरा बाबा के समीप आरा-बक्सर फोरलेन पर सोमवार की सुबह बाइक सवार ने अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर वार्ड नंबर-7 निवासी बच्चा लाल यादव के 50 वर्षीय पुत्र रामाशंकर यादव है। वह किसान थे। इधर, मृतक के चचेरे भाई खेतन यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह वह शौच करने के लिए फोरलेन स्थित अहिरा बाबा के समीप सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


