Homeआरा भोजपुरशाहपुरजलजमाव का दंश झेल रहे शाहपुर वार्ड-08 के लोग परेशान

जलजमाव का दंश झेल रहे शाहपुर वार्ड-08 के लोग परेशान

Shahpur Ward-08 : जलजमाव की समस्या केवल एक मौसमी घटना नहीं है, बल्कि सालों भर जलजमाव की दंश झेलना यह एक गंभीर मुद्दा है। विनय मिश्रा, समाज सेवी

  • हाइलाइट: Shahpur Ward-08
    • नपं के सशक्त स्थायी समिति सदस्य ने कहा कि वर्षा के पानी से राजधानी पटना डूब रहा है। “यहां तो अभी ठीक है कि घर में पानी नहीं घुस रहा है।”

शाहपुर,आरा। नगर पंचायत शाहपुर में रविवार की रात मौसम ने अचानक करवट ली, और इसके साथ ही शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने देखते ही देखते नगर को पानी-पानी कर दिया। इस बारिश ने नगर के हर कोने को प्रभावित किया, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात भर लगातार हुई बारिश के चलते मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस जलजमाव ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। सड़कें कीचड़मय हो गईं, और जगह-जगह पानी भराव से लोग परेशान नजर आए।

ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चे, स्कूल जाने वाले छात्र, और ऑफिस-कर्मी जलजमाव के बीच किसी तरह रास्ता पार करते नजर आए। यह दृश्य न केवल परेशान करने वाला था, बल्कि यह इस बात का भी संकेत था कि नगर पंचायत की जलनिकासी व्यवस्था कितनी कमजोर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में शाहपुर नगर की यही स्थिति हो जाती है, लेकिन अब तक जलनिकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। जो नाले है उनकी सफाई ठीक से नहीं हुई है। नगर के थाना मोड़, बनाही रोड एवं वार्ड-08 सहित अन्य स्थानों पर भी जलजमाव की गंभीर स्थिति है।

Shahpur Ward-08 – सालों भर जलजमाव की दंश

विनय मिश्रा, जो वार्ड संख्या-08 के निवासी हैं, का कहना है, “हर साल नगर पंचायत सफाई और जलनिकासी को लेकर दावा करती है, लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात निकलता है।” जल जमाव के बाद नगर पंचायत द्वारा पंपिंग सेट लगाकर बनाही रोड से जलनिकासी की कोशिश की जा रही है, लेकिन वार्ड-08 के हालात पर नियंत्रण पाना इनको मुश्किल लग रहा है।

इधर, नपं के सशक्त स्थायी समिति सदस्य, वार्ड पार्षद से वार्ड-08 की समस्या से निदान कराने की बात कहे जाने पर पार्षद ने कहा कि वर्षा के पानी से राजधानी पटना डूब रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि “यहां तो अभी ठीक है कि घर में पानी नहीं घुस रहा है।” इस प्रकार की प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट होता है कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताएं कहीं और हैं, और नागरिकों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड-08 की स्थिति ने स्थानीय नागरिकों में आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग अब यह सवाल उठाने लगे हैं कि क्या नपं प्रशासन को अपने नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने में वास्तविक रुचि है? कई नागरिकों ने यह भी कहा कि अगर समय रहते इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में नागरिकों के उग्र होने का जिम्मेवार नपं प्रशासन होगा।

वही, विनय मिश्रा ने कहा की नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड-08 में जलजमाव की समस्या केवल एक मौसमी घटना नहीं है, बल्कि सालों भर जलजमाव की दंश झेलना यह एक गंभीर मुद्दा है। बर्षा होते ही स्थिति और खराब हो जाती है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। नागरिकों की आवाज़ को सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान करना नपं प्रशासन की जिम्मेदारी है।

श्री मिश्रा ने कहा की अगर प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाता है, तो नागरिकों का विश्वास नपं प्रशासन पर से उठ सकता है, और यह स्थिति और भी विकट हो सकती है। बताया की उन्होंने फ़ोटो और वीडियो कार्यपालक पदाधिकारी को व्हाट्स एप के माध्यम भेज दिया है। फोन पर बात हुई है और यहां के स्थिति से अवगत करा दिया है। नगर पंचायत इस समस्या को गंभीरता से ले और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करें।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular