Homeबिहारआरा भोजपुरनहाने के दौरान कुम्हरी नदी में डूबे युवक का शव बरामद

नहाने के दौरान कुम्हरी नदी में डूबे युवक का शव बरामद

Kumhari River Kholpur – मृतक आरा नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी विमलेश सिंह का 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है।

  • हाइलाइट: Kumhari River Kholpur
    • चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव स्थित कुम्हरी नदी से सोमवार की शाम मिला शव

संदेश,आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के खोलपुर गांव स्थित कुम्हरी नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है। उसका शव चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव स्थित कुम्हरी नदी से सोमवार की शाम बरामद हुआ। शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृतक नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी विमलेश सिंह का 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंदन कुमार रविवार को अपने छोटे भाई कुंदन और आठ-दस दोस्तो के साथ ऑटो पर सवार होकर खोलपुर गांव स्थित कुम्हरी नदी में स्नान करने गया था। जहां सभी दोस्त नहा रहे थे। उसी दौरान वह डूब गया था।

एसडीआरएफ की टीम द्वारा रविवार की शाम तक काफी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इसके बाद सोमवार की शाम एसडीआरएफ की टीम अथक प्रयास के बाद उसके शव को जोकटा गांव स्थित कुम्हरी नदी से बरामद किया गया।

सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे। इसके पश्चात चांदी थाना पुलिस द्वारा शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular