Homeबिहारआराआरा में ट्रेन से गिरकर बाइक मैकेनिक की मौत

आरा में ट्रेन से गिरकर बाइक मैकेनिक की मौत

Naushad Navinagar Piro : मृतक पीरो थाना क्षेत्र के पीरो नवीनगर वार्ड नंबर-10 निवासी मो. सरफुद्दीन का 36 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नौशाद है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Naushad Navinagar Piro
    • आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर सोमवार की दोपहर घटी घटना

आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार के समीप सोमवार को ट्रेन से गिरकर एक बाइक मिस्त्री की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के पीरो नवीनगर वार्ड नंबर-10 निवासी मो. सरफुद्दीन का 36 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नौशाद है। वह पीरो बाजार स्थित बाइक शोरूम में मैकेनिक का काम करता था।

इधर, मृतक के भाई बबलू आलम ने बताया कि वह सोमवार की सुबह अपने शोरूम के लिए गाड़ी का पार्ट्स लेने के लिए आरा आया था। इसी बीच यह घटना घट गई। जब उनके द्वारा उसके मोबाइल पर फोन किया गया तो रेल पुलिस ने उठाया और बताया कि ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई है।

सूचना पाकर परिजन रेल थाना पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत ट्रेन दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण होना प्रतीत होता है।

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई में छोटा था। उसके परिवार में मां नूरजहां खातून, पत्नी रेहाना परवीन व दो पुत्र रेहान एवं मुन्ना है। उसकी मां नूरजहां खातून, पत्नी रेहाना परवीन एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular