HomeNewsगांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक जब्त

गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक जब्त

Ara – Ganja smugglers : गिरफ्तार तस्करों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज गांव निवासी स्व.अनिल प्रसाद का पुत्र नीरज कुमार गुप्ता एवं उसी थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया गांव निवासी सुरेंद्र गिरी का पुत्र राधेश्याम गिरी शामिल है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara – Ganja smugglers
    • गांजा डिलीवरी – मसाढ़ गांव से पिरौटा गांव ले जा रहे थे तस्कर

आरा। नवादा थाना पुलिस द्वारा प्राइवेट बस स्टैंड के पास से डेढ़ किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो मोबाइल एवं एक बाइक भी बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्करों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज गांव निवासी स्व.अनिल प्रसाद का पुत्र नीरज कुमार गुप्ता एवं उसी थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया गांव निवासी सुरेंद्र गिरी का पुत्र राधेश्याम गिरी शामिल है।

Ara – Ganja smugglers – नवादा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

इधर, नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की एक बाइक पर सवार दो तस्कर गांजा लेकर प्राइवेट बस स्टैंड की तरफ से जाने वाले है। सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस वहां पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से करीब डेढ़ किलो के आसपास गांजा बरामद किया गया है।

साथ ही उनके पास रहे दो मोबाइल एवं बाइक को जब्त कर लिया गया। इसके पश्चात दोनों तस्करों के खिलाफ नवादा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार तस्कर गांजा मसाढ़ गांव से रिसीव कर पिरौटा गांव उसकी डिलीवरी देने के लिए जा रहे थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular