Pension festival : डीएम तनय सुल्तानिया ने कार्यक्रम में उपस्थित लाभुकों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की सभी छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की और लाभुकों से फीडबैक प्राप्त किया।
- हाइलाइट: Pension festival – भोजपुर में पेंशन महोत्सव:
- डीएम बोले: बढ़ी हुई पेंशन से वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांगजनों के जीवनयापन में होगी सहूलियत
आरा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1 करोड़ 13 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1263.95 करोड़ रुपये की बढ़ी हुई राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भोजपुर के समाहरणालय सभागार में किया गया।
जिले में छह प्रमुख सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत जुलाई माह के लिए 2,88, 292 लाभुकों को प्रति लाभार्थी 1100 रुपये की दर से कुल 32.27 करोड़ की राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई। डीएम तनय सुल्तानिया ने कार्यक्रम में उपस्थित लाभुकों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की सभी छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की और लाभुकों से फीडबैक प्राप्त किया।
कहा कि बढ़ी हुई पेंशन राशि से वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांगजनों के जीवनयापन में और अधिक सहूलियत होगी।
इस अवसर पर डीडीसी गुंजन सिंह, सहायक निदेशक (दिव्यांगजन), सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), डीडब्ल्यूओ सहित बड़ी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित रहे।


