Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के सभी मतदान केंद्रों पर स्पेशल कैंप आज और कल

भोजपुर के सभी मतदान केंद्रों पर स्पेशल कैंप आज और कल

Polling Stations: जिले के सभी मतदान केंद्रों पर दिनांक 20 सितम्बर 2025 (शनिवार) एवं 21 सितम्बर 2025 (रविवार) को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।

  • हाइलाइट: Polling Stations
    • निर्वाचक सूची में विशेषकर युवा एवं महिला मतदाताओं के पंजीकरण हेतु विशेष कैंप

आरा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निदेशानुसार, अहर्ता तिथि 01 जुलाई 2025 के आधार पर निर्वाचक सूची में विशेषकर युवा एवं महिला मतदाताओं के पंजीकरण हेतु जिले के सभी मतदान केंद्रों पर दिनांक 20 सितम्बर 2025 (शनिवार) एवं 21 सितम्बर 2025 (रविवार) को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।

स्पेशल कैंप के दौरान पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक सभी बी.एल.ओ. अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिकों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्राप्त करेंगे। यह भी उल्लेखनीय है कि जिले के सभी कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में लगातार स्पेशल कैंप का आयोजन कर युवाओं से पंजीकरण हेतु आवेदन प्राप्त किया जा रहा है।

अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट अथवा वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। साथ ही, कोई भी निर्वाचक अपने विवरण में संशोधन अथवा निर्वाचक सूची से नाम विलोपन के लिए भी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

इस विशेष कैंप का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निर्वाचक सूची में कोई भी योग्य मतदाता छूट न जाए, ताकि सभी पात्र मतदाता आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular