Homeबिहारआरा भोजपुरबड़हरा में वन महोत्सव के तहत किया गया पौधारोपण

बड़हरा में वन महोत्सव के तहत किया गया पौधारोपण

Barhara – Forest Festival : बड़हरा प्रखंड के रामचंद्र सिंह +2 उच्च विद्यालय, विराहीमपुर, करजा में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट: Barhara – Forest Festival
    • प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए – कन्हैया

आरा। बड़हरा प्रखंड के रामचंद्र सिंह +2 उच्च विद्यालय, विराहीमपुर, करजा में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन क्षेत्र पदाधिकारी कन्हैया कुमार, वन परिसर पदाधिकारी सुश्री अंजली कुमारी, वनरक्षी राजेश कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण से किया गया, इसके उपरांत विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने संबोधन के दौरान कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए विशेष अवसरों पर कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।

तत्पश्चात प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकगण ने भी बच्चों को संबोधित किया। महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में वन विभाग द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच से सम्मानित किया गया।

साथ ही विद्यालय को कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग हेतु वन विभाग की ओर से सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया। अंत में प्रधानाध्यापक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular