Homeबिहारआरा भोजपुरअज्ञात वाहन ने पिकअप में मारी टक्कर, आठ मजदूर जख्मी

अज्ञात वाहन ने पिकअप में मारी टक्कर, आठ मजदूर जख्मी

Koilwar Breaking: आरा-छपरा फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।

  • हाइलाइट: Koilwar Breaking
    • कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर घटी घटना

आरा। आरा-छपरा फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि मजदूरो से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर चार्ट में पलट गई। हादसे में पिकअप पर सवार आठ मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद ज़ख्मियों में पांच लोगों को इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं तीन लोगों का इलाज कोईलवर पीएचसी में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में बबुरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी रामचंद्र महतो का 30 वर्षीय पुत्र रत्न महतो, स्व.अकलू पासवान का 35 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र पासवान, राजेंद्र पासवान का 28 वर्षीय पुत्र भुअर पासवान, गीता पासवान का 27 वर्षीय पुत्र सोनू पासवान एवं उसी थाना क्षेत्र के धूसरियाँ गांव निवासी स्व.पतीराम राम का 40 वर्षीय पुत्र भरत राम शामिल है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी मजदूर बबुरा से मजदूरी कर पिकअप पर सवार होकर कोईलवर आ रहे थे। उसी दौरान मनभावन मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उनके पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर चार्ट में पलट गई। हादसे में सभी लोग जख्मी हो गए।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular