Homeबिहारआरा भोजपुरपशु अहार के नीचे छिपाकर लाया जा रहा प्रतिबंधित समान, जांच में...

पशु अहार के नीचे छिपाकर लाया जा रहा प्रतिबंधित समान, जांच में हुआ खुलासा

Liquor: जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

  • हाइलाइट: Liquor
    • टाटा पिकअप से 682 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
    • जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 10 लाख रुपये
    • उत्तर प्रदेश से भोजपुर लाया जा रहा था शराब

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से एक पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब भोजपुर की ओर जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

उन्होंने ‘खबरे आपकी’ को बताया कि टीम ने बक्सर-पटना फोरलेन में बिहियां चौराहा के पास, (थाना-बिहियां, भोजपुर) में एक टाटा पिकअप की जांच की। इस दौरान पिकअप से पशु आहार के नीचे छिपा कर रखे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। उक्त पिकअप पर यूपी का निबंधन संख्या अंकित पाया गया।

टीम ने मौके से पिकअप चालक उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के कैंट थाना अंतर्गत लालपुर गांव निवासी कमलेश कुमार गुप्ता के पुत्र राकेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उस पर अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द किया जा रहा है। उक्त वाहन से कुल 3792 पीस में 682.560 लीटर जप्त किया गया।

जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 10 लाख के करीब आंका गया। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से भोजपुर लाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव, सहायक अवर निरीक्षक राज कुमार के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular