Political Temperature: राकेश ओझा की उम्मीदवारी ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है। अब सभी की नजरें इस चुनाव पर टिकी हुई हैं।
- हाइलाइट: Political Temperature
- 198 शाहपुर विधान सभा क्षेत्र में एक बार फिर कमल खिलने को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह
- राकेश ओझा के नामांकन तैयारी में जुटे शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन बिजय कुमार सिंह
आरा। भोजपुर जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी राकेश ओझा के नाम की बुधवार को सार्वजनिक घोषणा के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है। शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन बिजय कुमार सिंह ने अपनी उत्साही प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राकेश ओझा एनडीए प्रत्याशी के रूप में आज गुरुवार को अपने नामांकन प्रक्रिया शुरूआत अपने पैतृक निवास शाहपुर प्रखंड अंतर्गत ईश्वरपुरा पंचायत के ओझवालिया गांव से करेंगे। राकेश ओझा करनामेपुर होते शाहपुर से बिहिया चौरास्ता फिर जगदीशपुर अनुमंडल कार्यालय पहुंचेंगे, और निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष पर्चा दाखिल करेंगे।
राकेश ओझा के नामांकन तैयारी में जुटे शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन बिजय कुमार सिंह ने कहा कि राकेश ओझा की छवि एक सक्रिय युवा और समर्पित नेता की है, जो हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राकेश ओझा की उम्मीदवारी से शाहपुर क्षेत्र में जीत की सकारात्मक संकेत से विपक्षी दलों में हलचल मच गई है। बिजय कुमार सिंह ने अपने समर्थकों से यह भी कहा कि अब हमें इधर-उधर नहीं देखना है, बल्कि हमें एकजुट होकर राकेश ओझा के समर्थन में खड़ा रहना है। उनका मानना है कि वे राकेश ओझा के फूल समर्थन में है।
इस चुनावी माहौल में, राकेश ओझा की उम्मीदवारी ने न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया है, बल्कि आम जनता में भी एक नई उम्मीद जगाई है। लोग राकेश ओझा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं और उन्हें 198 शाहपुर विधान सभा क्षेत्र का विकास करने के लिए एक सक्षम नेता मानते हैं।
राकेश ओझा की उम्मीदवारी ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है। अब सभी की नजरें इस चुनाव पर टिकी हुई हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा नेता राकेश ओझा अपनी उम्मीदवारी के साथ कितनी मजबूती से आगे बढ़ते हैं। 198 शाहपुर विधान सभा क्षेत्र में एक बार फिर कमल खिलने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में काफी उत्साह है।


