Homeबिहारआरा भोजपुरसहार थाना के ननउर गंजपर देशी कार्बाइन और कारतूस के साथ विजय...

सहार थाना के ननउर गंजपर देशी कार्बाइन और कारतूस के साथ विजय साव गिरफ्तार

Vijay Sao of Sahar: भोजपुर जिले में भयमुक्त और निष्पक्ष विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से अवैध हथियारों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

  • हाइलाइट: Vijay Sao of Sahar
    • देशी कार्बाइन और कारतूस के साथ शातिर बदमाश चढा पुलिस के हत्थे
    • हाल में ही जेल से जमानत पर आया‌ था बाहर
    • 1 देशी कारबाईन, 16 कारतूस एवं 3 खोखा बरामद
    • सहार थाना क्षेत्र के ननउर गंजपर से पकड़ा गया आरोपित

भोजपुर जिले में भयमुक्त और निष्पक्ष विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से अवैध हथियारों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। इसी क्रम में, सहार थाना क्षेत्र के ननउर गंजपर से पुलिस ने एक शातिर बदमाश विजय साव को देशी कार्बाइन और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए विजय साव के पास से एक देसी कार्बाइन, 16 जिंदा कारतूस और तीन खोखे बरामद हुए।

पुलिस अधीक्षक राज ने इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि विजय साव, जो कि ननउर गंजपर निवासी स्वर्गीय शीतल साव का पुत्र है, को रविवार रात गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि विजय साव पूर्व में पुलिस पर हमला करने के मामले में आरोपित रहा है और इसी मामले में वह जेल भी गया था। तीन माह बाद वह जमानत पर जेल से बाहर आया था।

रविवार की रात सहार थाना के ननउर गंजपर निवासी विजय साव के घर में देशी कार्बाइन और कारतूस होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान, विजय साव के घर के कमरे में एक बक्से में छुपा कर रखी गई एक देशी कार्बाइन, 16 कारतूस और तीन खोखे बरामद किए गए।

पुलिस कार्बाइन के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, इसी वर्ष 21 फरवरी को विजय साव पुलिस पर हमला करने के मामले में नामजद आरोपी था। इस गिरफ्तारी के बाद, सहार थाना में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular