Homeबिहारआरा भोजपुरविदेशी शराब के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार

विदेशी शराब के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार

Babura check post: बाबूरा चेक पोस्ट पर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

  • हाइलाइट: Babura check post
    • 1570 लीटर विदेशी शराब बरामद, वॉल्वो एसी स्लीपर बस जब्त
    • तस्करी कर नोएडा से बिहार तलाया जा रहा था जब्त शराब

Babura check post: आसन्न विधानसभा चुनाव के दौरान बबुरा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बाबूरा चेक पोस्ट पर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने वॉल्वो एसी बस में लदी 1570 लीटर विदेशी शराब बरामद की एवं उक्त बस को जब्त कर लिया।

गिरफ्तार तस्करों में मध्य प्रदेश के भिंड जिला के मिनहो थाना क्षेत्र के इमलाहा गांव निवासी रहुनाथ सिंह का पुत्र भगवान सिंह एवं उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र के परोज गांव निवासी प्यारे लाल का पुत्र राजकुमार शामिल है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी।

उन्होंने बताया कि बबूरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की एक वोल्वो एसी बस से भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन उपरांत बबुरा थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ बबुरा चेक पहुंचे और घेराबंदी की। तभी चालक ने पुलिस को देख बस लेकर भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे खदेड कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान बस से 1570 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।

वहीं पुलिस के अनुसार दोनों तस्कर नोएडा से अंग्रेजी शराब लेकर आ रहे थे। उनसे पूछताछ की जा रही की उनके अंतरराज्यीय कनेक्शन एवं शराब की खेप कहां जाने वाली थी। इसकी जानकारी ली जा रही है। बबुरा थाना में पुलिस ने दोनों के खिलाफ बिहार मधनिषेध अधिनियम में के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular