Homeधर्मपर्व त्योहारजगदीशपुर के शिवजी पोखरा छठ घाट का डीएम ने किया निरीक्षण

जगदीशपुर के शिवजी पोखरा छठ घाट का डीएम ने किया निरीक्षण

Shivji Pokhara Jagdishpur: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा आगामी छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेने हेतु नगर पंचायत जगदीशपुर के वार्ड संख्या-1 स्थित शिवजी पोखरा घाट का निरीक्षण किया गया।

  • हाइलाइट:
    • डीएम ने छठ पर्व की तैयारियों का लिया जायजा
    • जगदीशपुर के वार्ड संख्या-1 स्थित शिवजी पोखरा घाट का किया निरीक्षण
    • जलस्तर, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

Shivji Pokhara Jagdishpur: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा आगामी छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेने हेतु नगर पंचायत जगदीशपुर के वार्ड संख्या-1 स्थित शिवजी पोखरा घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा बैरिकेडिंग की स्थिति की समीक्षा की।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियाँ समय पर पूरी कर ली जाएँ। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों और आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने जलस्तर, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने को कहा। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर संजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular