HomeNewsचुनावभोजपुर में शांतिपूर्ण चुनाव हेतु प्रतिदिन चलाया जा रहा सघन गश्ती अभियान

भोजपुर में शांतिपूर्ण चुनाव हेतु प्रतिदिन चलाया जा रहा सघन गश्ती अभियान

Bhojpur Elections: पुलिस टीम द्वारा निरंतर क्षेत्रीय भ्रमण, निगरानी एवं चेकिंग का कार्य किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।

हाइलाइट:
डीएम एवं एसपी के निर्देश पर विस चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु चल रहा अभियान

Bhojpur Elections: भोजपुर जिले में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण एवं विधि-सम्मत ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज के निर्देशानुसार प्रतिदिन सघन गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों का सहयोग लिया जा रहा है, जिससे जिले के सभी संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जा सके।

पुलिस टीम द्वारा निरंतर क्षेत्रीय भ्रमण, निगरानी एवं चेकिंग का कार्य किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को प्रभावी ढंग से रोका जा सके। इस सघन गश्ती का प्राथमिक उद्देश्य मतदाताओं में विश्वास की भावना जागृत करना तथा चुनावी वातावरण को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखना है। यह पहल स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular