Homeबिहारआरा भोजपुरआरा के बिंद टोली जुआ के अड्डे पर छापा, आठ जुआरी गिरफ्तार

आरा के बिंद टोली जुआ के अड्डे पर छापा, आठ जुआरी गिरफ्तार

Arrah Bind Toli: आरा टाउन थाना पुलिस टीम ने मंगलवार को बिंद टोली मोहल्ले में औचक छापेमारी कर आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया।

Bijay singh
  • हाइलाइट:
    • जुआ के अड्डे पर छापा, आठ जुआरी गिरफ्तार
    • 94 रुपये नगद एवं ताश की गड्डी बरामद

Arrah Bind Toli: आरा टाउन थाना पुलिस टीम ने मंगलवार को बिंद टोली मोहल्ले में औचक छापेमारी कर आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक राज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन जुआरियों के पास से 94 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद हुई है।

गिरफ्तार किए गए जुआरियों की पहचान बिंद टोली मोहल्ला निवासी विश्वनाथ कुमार, विक्की कुमार, लाला कुमार, कन्हैया कुमार, अमित कुमार, मुकेश कुमार, साजन कुमार और धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि टाउन थाना क्षेत्र में एक गुप्त स्थान पर जुआ खेला जा रहा है, जिसके बाद टाउन थाना को तत्काल छापेमारी करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिंद टोली मोहल्ले में जुआ के अड्डे पर छापा मारा और सभी आठ जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में भोजपुर पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular