Homeधर्मपर्व त्योहारछोटकी सहजौली गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ गोवर्धन पूजा

छोटकी सहजौली गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ गोवर्धन पूजा

Govardhan Puja Chhotki Sahajouli: शाहपुर थाना क्षेत्र के छोटकी सहजौली गांव में यादव समाज ने एकत्रित होकर अपनी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान किया और उनके द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों से गोवर्धन पर्वत की पूजा और आरती की गई।

  • हाइलाइट:
    • परंपरा अनुसार, गौ माता पर अक्षत अर्पित कर उनकी पूजा की गई

Govardhan Puja Chhotki Sahajouli: भोजपुर जिला के विभिन्न गांवों में बुधवार को गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा परंपरागत रूप से की गई। शाहपुर थाना क्षेत्र के छोटकी सहजौली गांव में यादव समाज ने एकत्रित होकर अपनी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान किया और उनके द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों से गोवर्धन पर्वत की पूजा और आरती की गई।

पूजा का आरंभ गोवर्धन पर्वत की पारंपरिक पूजा से हुआ, जिसमें गाँव के आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। परंपरा अनुसार, गौ माता पर अक्षत अर्पित कर उनकी पूजा की गई। इस पावन अवसर पर भाजपा नेता रामदास यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं दक्षिण-मुंबई के जिलाध्यक्ष सुबाष जगदीश यादव, धनजी यादव और एकराम यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular