HomeNewsक्राइमभोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन टोला गांव में युवक की...

भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन टोला गांव में युवक की हत्या

Bajen Tola: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन टोला गांव में गुरुवार की रात गोवर्धन पूजा के दौरान नाटक देख रहे जेल से जमानत पर बाहर आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

  • हाइलाइट:
    • गोवर्धन पूजा में नाटक देख रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सनसनी
    • हाल में ही जेल से जमानत पर आया था बाहर
    • पूर्व के विवाद को लेकर हत्या करने की सामने आ रही बात
    • घटनास्थल से दो खोखा एवं एक कारतूस बरामद, मामले की जुटी पुलिस
    • चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन टोला गांव में गुरुवार की रात घटी घटना

Bajen Tola: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन टोला गांव में गुरुवार की रात गोवर्धन पूजा के दौरान नाटक देख रहे जेल से जमानत पर बाहर आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को काफी करीब से दो गोली मारी गई है। उसे एक गोली उसके दाहिने साइड सीने एवं दूसरी गोली नाभि के ऊपर लगी है, जो आरपार हो गई है। वारदात को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। वहीं घटना के बाद गोवर्धन पूजा के दौरान नाटक देख रहे लोगों के बीच अफरा-तफ़री मची रही।

उधर, सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा एवं एक कारतूस बरामद किया।

जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन टोला गांव निवासी राजेंद्र सिंह का 28 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है। वह मजदूर था। इधर, मृतक के बड़े भाई विनोद कुमार ने बताया कि करीब ढाई-तीन वर्ष पूर्व उनके पट्टीदार सत्येंद्र सिंह से मारपीट हुई थी। जिसमें दूसरे पक्ष के लोग जख्मी हो गए थे। उसमे उनके भाई चंदन कुमार को आरोपित बनाया गया था। उस मामले में जेल भी गया था।

हाल ही में वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। जिसे लेकर उक्त पट्टीदार से विवाद चल रहा है। गुरुवार की रात जब वह गांव में घर से सौ मीटर दूरी पर स्थित गोवर्धन पूजा के दौरान नाटक देख रहा था। तभी वहां सत्येंद्र सिंह सहित अन्य लोगों के साथ उसका विवाद हुआ। जिसके बाद उन लोगों द्वारा उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Bajen Tola: मृतक के भाई ने गांव के ही लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

Chandan was murdered in Bajen Tola village of Charpokhari.

मृतक के भाई विनोद कुमार ने गांव के ही पप्पू, अजीत, संजीत, गौरी शंकर एवं सत्येंद्र सिंह पर झगड़ा करने एवं राजू, अजीत, गौरी शंकर एवं संजीत पर गोली मारकर अपने भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने “खबर आपकी” बताया कि दो वर्ष पूर्व बाबुबांध पंचायत के मुखिया संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त हत्याकांड में राजू का नाम आया था। उस मामले में वह जेल भी गया था। जमानत पर बाहर आया है।

वही चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सत्येंद्र सिंह के पिता की वर्ष 2022 में लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक चंदन कुमार नामजद आरोपित था और वह जेल भी गया था। उसी विवाद को कारण हत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular