Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के 112 अपराध कर्मियों पर सीसीए-3 के तहत कारवाई

भोजपुर के 112 अपराध कर्मियों पर सीसीए-3 के तहत कारवाई

Criminals of Bhojpur – यह कार्रवाई भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर जिलाधिकारी के न्यायालय द्वारा की गई है।

  • हाइलाइट:
    • आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी ने डीएम को भेजा था प्रस्ताव

Criminals of Bhojpur आरा। भोजपुर जिले में आगामी विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, ने जिले के 112 चिह्नित अपराधियों के विरुद्ध सीसीए-3 (अपराध नियंत्रण अधिनियम 2024 की धारा 303) के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर जिलाधिकारी के न्यायालय द्वारा की गई है। इस अधिनियम के तहत, इन चिह्नित अपराधियों को अपने संबंधित थानों में नियमित रूप से हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके और किसी भी प्रकार की विघटनकारी गतिविधि को रोका जा सके।

जिन प्रमुख अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, उनमें चांदी थाना के रामपुर निवासी कल्लू राय, आयर थाना क्षेत्र के चीरापुर निवासी बबन यादव, संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थंकौल गांव निवासी अमित कुमार सिंह, और कोईलवर थाना क्षेत्र के महादेव चक सेमरिया गांव निवासी पुटू राय उर्फ पुटूस राय उर्फ रवि राय तथा अमरेश यादव उर्फ विदेशी राय जैसे नाम शामिल हैं।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular