Homeधर्मपर्व त्योहारराजेंद्र प्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में वितरित हुआ पूजन सामग्री

राजेंद्र प्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में वितरित हुआ पूजन सामग्री

Chhath Pujan material: आरा शहर के मीरगंज बांसटाल स्थित महापौर आवास पर रविवार को राजेन्द्र प्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में छठ व्रतियों बीच कलसूप, नारियल, सेव एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • समाजिक समरसता का प्रतिक है महापर्व छठ- इंदू देवी
    • महापौर ने छठ व्रतियों के बीच वितरित किया कलसूप, फल और पूजन सामग्री

Chhath Pujan material: आरा शहर के मीरगंज बांसटाल स्थित महापौर आवास पर रविवार को राजेन्द्र प्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में छठ व्रतियों बीच कलसूप, नारियल, सेव एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर नगर निगम कि महापौर इंदू देवी समेत अन्य लोगो ने संयुक्त रुप से छठ व्रतियों के बीच बांस से निर्मित कलसूप, नारियल, ईख, सेव, नारंगी एवं पूजन सामग्री का वितरण किया।

मौके पर महापौर इंदू देवी ने कहा कि महापर्व छठ समरसता का प्रतिक है। इस पर्व में अमीर-गरीब एवं ऊंच-नीच का भेदभाव मिट जाता है। भगवान भास्कर सभी लोगो पर अपनी ऊर्जा समान रूप से बिखेरते हुए ऊंच-नीच का भेद नहीं करते है। यह महापर्व हमें पेड़-पौधों के रोपण तथा उनके संरक्षण की सीख देता है।

उन्होंने शहर वासियों को महापर्व छठ की अग्रिम बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छठ व्रतियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कलसूप एवं फल वितरण के मौके पर उपस्थित लोगों में आलोक अंजन (छोटे), राजीव रंजन, प्रतीक राज, मंटू सिंह, लड्डू कुमार, अनिल सिंह, रुपेश कुमार, अशोक गुप्ता, समाजसेवी भोला शर्मा, रोशन कुमार, हेमंती देवी, सुमेधा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, प्रतीक्षा राज आदि थी।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular