Veer Bahadur Horil Chhapra: मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के होरील छपरा गांव निवासी स्व. बच्चा सिंह के पुत्र वीर बहादुर है। वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मोहल्ले में किराए के मकान में रहते थे।
- हाइलाइट:
- आरा के शीतल टोला मोहल्ले में छत से गिरकर अधेड़ की मौत
Veer Bahadur Horil Chhapra: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मोहल्ले में मंगलवार की दोपहर छत से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।
जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के होरील छपरा गांव निवासी स्व. बच्चा सिंह के पुत्र वीर बहादुर है। वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मोहल्ले में किराए के मकान में रहते थे।
बताया जाता है कि मंगलवार के दोपहर वह किसी काम को लेकर छत पर गये थे। उसी दौरान वह असंतुलित होकर छत से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजन शव को वापस घर ले गए। घटना के बाद मृतक के परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल था।


