Dhanwati: मृत युवती बहोरनपुर थाना क्षेत्र के जवईनिया गांव निवासी स्व. गंगा सागर यादव की 20 वर्षीया पुत्री धनवती कुमारी है।
- हाइलाइट:
- अगले वर्ष होने वाली थी शादी, पर होनी को कुछ और था मंजूर
- कपड़ा धोने के दौरान गंगा नदी में डूबी युवती का शव बरामद
- रविवार की सुबह नदी में डूबी थी मती, सोमवार को मिला शव
Dhanwati: भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के जवईनिया घाट पर कपड़ा धोने के दौरान गंगा नदी में डूबी युवती का शव दूसरे दिन बरामद हुआ, उसका शव सोमवार की शाम जवईनिया घाट से बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार मृत युवती बहोरनपुर थाना क्षेत्र के जवईनिया गांव निवासी स्व. गंगा सागर यादव की 20 वर्षीया पुत्री धनवती कुमारी है।
इधर, मृतका के बड़े पिता गणेश यादव ने “खबरे आपकी” को बताया कि रविवार की सुबह करीब 11 बजे वह घर से जवईनिया घाट स्थित गंगा नदी के किनारे कपड़ा धोने गई थी। जहां पैर फिसल जाने के कारण वह गंगा नदी में डूब गई। वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी परिजन को दी।
सूचना पाकर स्थानीय थाना पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। रविवार की शाम तक एसडीआरएफ द्वारा शव की काफी खोजबीन की गई। लेकिन शव नहीं मिल पाया था। सोमवार की सुबह एसडीआरएफ टीम के द्वारा दोबारा शव की तलाश शुरु की। सोमवार की शाम उसका शव बरामद हुआ। पुलिस न शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
बताया जाता है कि मृत युवती अपने तीन बहन व एक भाई में बड़ी थी। मृतका के पिता गंगा सागर यादव की मौत वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान हो गई थी। उसकी शादी 19 फरवरी 2026 को ख्वासपुर थाना क्षेत्र के हजारी के टोला में होने वाली थी। घर से डोली उठने से पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। घटना के बाद मृत युवती की मां लखी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।


