Homeधर्मपर्व त्योहारपर्व को लेकर दुल्हन की तरह सजा ऐतिहासिक आरा शहर

पर्व को लेकर दुल्हन की तरह सजा ऐतिहासिक आरा शहर

Chhath festival Ara Town: भगवान भास्कर का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही श्रद्धा एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

  • हाइलाइट:
    • उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व
    • सोमवार की शाम अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को व्रतियो ने दिया था अर्घ्य
    • नदी, तालाब एवं पोखर पर उमड़ी रही व्रतियों की भीड़
    • घर की छतों पर भी लोगों ने डूबते एवं उगते सूरज को दिया अर्ध्य
    • छठी मैया के भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता

Chhath festival Ara Town: भगवान भास्कर का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही श्रद्धा एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। छठ को लेकर व्रतधारियों ने मंगलवार की सुबह नदी, तालाब, नहर, कुआं तथा पोखर के पास उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा-अर्चना की।

इसके अलावे कई लोगों ने घर की छतों पर ही उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान छठ व्रतियों ने परिवार, मानव तथा विश्व कल्याण की कामना की। इसके पूर्व सोमवार को छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।

Jay
Chhath festival Ara Town - SP inspecting Chhath Ghat

पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकस दिखा। जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। नगर थाना इंचार्ज देवराज राय, नवादा थाना इंचार्ज विपिन बिहारी इलाके में गश्त लगाते रहें। इसके अलावे डायल-112 के बाइकर्स जवान गश्त करती दिखी।

Chhath festival Ara Town: पर्व को लेकर दुल्हन की तरह सजा ऐतिहासिक आरा शहर

  • मंदिरों एवं घाटों पर की गई थी आकर्षक सजावट
  • लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रंगोली

छठ महापर्व को लेकर शहर के विभिन्न घाटों, मंदिरों एवं सड़कों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शहर के गांगी नदी, कलक्ट्री घाट, चंदवा सूर्य मंदिर, छठिया पोखर, सूर्यपूरी, अहिरपुरवा, बरहबतरा, मझौंवा समेत तमाम सूर्य मंदिरों को छोटे-छोटे रंगीन बल्बों एवं फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

छठ घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर पूजा कमिटियो, स्वयंसेवकों एवं मोहल्ले वासियों ने मिलजुल कर रंगोली के माध्यम से अपनी कलाकारी का प्रदर्शन किया था। जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। इसके अलावे प्रत्येक गली-मोहल्ले में छोटे-छोटे रंगीन बल्बों एवं दूधिया रोशनी से आकर्षक सजावट की गई थी।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
डाॅ. आर.एन.यादव
डाॅ. आर.एन.यादव
डॉ.ए. अहमद
डॉ.ए. अहमद
sharda

Most Popular