Homeधर्मपर्व त्योहारअस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया पहला अर्घ्य, छठ घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया पहला अर्घ्य, छठ घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

Setting sun: शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड-01 स्थित पश्चिमी पोखरा छठ घाट पर विशेष रूप से साफ-सफाई, लाइट और सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।

  • हाइलाइट:
    • प्रशासन ने विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं, घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है
    • स्वास्थ्य सेवाओं की भी व्यवस्था की गई है, ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता हो
    • मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पूर्ण होगा चार दिवसीय अनुष्ठान

Setting sun: चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। इस विशेष अवसर पर शाहपुर नगर पंचायत के विभिन्न घाटों पर व्रतियों की लंबी कतारें देखी गईं। महिलाओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। अब मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह चार दिवसीय अनुष्ठान पूर्ण हो जाएगा।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

नगर के छठ घाटों पर इस महापर्व के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। वार्ड-01 स्थित पश्चिमी पोखरा छठ घाट पर विशेष रूप से साफ-सफाई, लाइट और सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। वार्ड पार्षद मनोज पासवान ने मीडिया को संबोधित करते हुए छठ पूजा के पहले अर्घ्य के दौरान घाट पर सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजामों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने छठी मईया से नगरवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की,और कहा यह पर्व सभी के लिए मंगलमय हो।

इसी क्रम में, जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजीत कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इन अधिकारियों ने घाटों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। शाहपुर पहुँचकर दोनों अधिकारियों ने नगर के वार्ड-01 पश्चिमी पोखरा घाट पर सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजामों का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार से कंट्रोल रूम सहित अन्य जानकारी प्राप्त की ।

इस पर्व के दौरान, श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं। घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवाओं की भी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके।

ranjna
Shadow
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular