Sandesh Assembly Seat: संदेश विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के मन में निश्चित रूप से कौतूहल है। पुरानी दोस्ती, पुरानी तस्वीर और नई चुनावी सरगर्मी
- हाइलाइट:
- भारतीय राजनीति के बहुआयामी चरित्र का सटीक उदाहरण है संदेश विधानसभा क्षेत्र
Sandesh Assembly Seat: राधा चरण सेठ और अरुण यादव की यह तस्वीर कई मायनों में महत्वपूर्ण है। यह मात्र एक पुरानी छवि नहीं, बल्कि गहरी दोस्ती का प्रतीक है। तस्वीर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार राधा चरण साह उर्फ सेठजी और इंडिया गठबंधन के नेता अरुण यादव एक साथ दिखाई दे रहे हैं।
इधर, संदेश विधानसभा क्षेत्र की राजनीति की बात करें तो चुनावी मैदान में जहाँ राधा चरण साह जदयू उम्मीदवार है, वही अरुण यादव के पुत्र दीपू राणावत महागठबंधन के उम्मीदवार है। संदेश विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के मन में निश्चित रूप से कौतूहल है। पुरानी दोस्ती और नई पीढ़ी की राजनीति के बीच यह तस्वीर भारतीय राजनीति के बहुआयामी चरित्र, जहाँ व्यक्तिगत संबंध, पुरानी निष्ठाएँ और नई राजनीतिक आकांक्षाएँ एक साथ गूंथते हैं, का एक सटीक उदाहरण है संदेश विधानसभा क्षेत्र।
हलाकी, भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान चुनावी परिदृश्य राजद के युवा उम्मीदवार दीपू राणावत के पक्ष में जाता दिख रहा है, जबकि जदयू के राधा चरण साह उनके सामने संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। दीपू राणावत, अपने शांत और मिलनसार स्वभाव के कारण, जनता के बीच अत्यधिक लोकप्रिय होने के कारण उन्हें इस चुनावी दौड़ में एक मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
दीपू राणावत की लोकप्रियता का मुख्य कारण उनकी युवाओं के साथ सहज कनेक्टिविटी और क्षेत्र की समस्याओं के प्रति उनकी गहरी समझ है। वे जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर उनकी आकांक्षाओं और चुनौतियों को समझते हैं, जिससे उन्हें जनता का सीधा समर्थन मिल रहा है। उनकी साफ-सुथरी छवि और विकासोन्मुखी सोच ने मतदाताओं के मन में एक नई उम्मीद जगाई है।
इसके विपरीत, जदयू उम्मीदवार राधा चरण साह, जिन्हें अक्सर ‘सेठ’ के रूप में संदर्भित किया जाता है, संदेश के मतदाताओं द्वारा उन्हे बाहरी और दीपू राणावत को घर का बेटा बता रहें है। दीपू राणावत की लोकप्रियता के आगे फीके पड़ते दिख रहे हैं सेठ जी। मतदाताओं का मानना है कि दीपू राणावत एक ऐसे नेता हैं जो उनके बीच से ही उठकर आए हैं और उनकी समस्याओं को हर हप्ते रविवार को समझने और उन्हे दूर करने का प्रयास करते है।
संदेश विधानसभा क्षेत्र की जनता को दीपू राणावत के रूप में अपना नेता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। यदि यह रुझान कायम रहता है, तो दीपू राणावत की जीत इस क्षेत्र में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत कर सकती है। वही क्षेत्र के लोगों का मानना है चुनावी मंच पर भले ही वे ‘दुश्मन’ प्रतीत हों, लेकिन निजी जीवन में उनके संबंध सौहार्दपूर्ण और दोस्ती बेहद गहरी हैं, जो यह तस्वीर बता रही है।


