Homeराजनीतशाहपुर में चुनावी सभा को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया...

शाहपुर में चुनावी सभा को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया संबोधित

CM Yogi Shahpur: शाहपुर के झौंवा में भाजपा प्रत्याशी राकेश रंजन ओझा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा की यह चुनाव जाति-धर्म का नहीं, बल्कि फिर से जंगलराज न आ जाए, इसे रोकने के लिए हो रहा है।

  • हाइलाइट:
    • बोले -लालू-राबड़ी शासनकाल ने बिहार को सदियों पीछे धकेला और नीतीश ने पटरी पर लाया
    • बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती से संकल्प के साथ शंखनाद कर महागठबंधन को उखाड़ फेंके

CM Yogi Shahpur: बिहार का यह चुनाव जाति-धर्म का नहीं, बल्कि फिर से जंगलराज न आ जाए, इसे रोकने के लिए हो रहा है। लालू-राबड़ी राज के शासनकाल के जंगलराज ने बिहार को सदियों पीछे धकेल दिया था। केवल परिवारवाद हावी था और अपराध से त्रस्त कारोबारी यहां से पलायन कर रहे थे। एनडीए सरकार ने इसे बहुत मेहनत कर विकास की पटरी पर लाया है। इसलिए बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती से संकल्प के साथ शंखनाद कर महागठबंधन को उखाड़ फेंके। उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बुधवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के झौंवा हाईस्कूल मैदान में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी राकेश रंजन ओझा के पक्ष में महती चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

कहा कि बिहार का भविष्य अब यहां की जानता के हाथों में है। आपको तय करना है कि बिहार को फिर जंगलराज बनाना है या इसे विकसित राज्यों की कतार में आगे ले जाना है। शाहपुर की धरती पर आज इन्द्र देवता ने भी हल्की वर्षा कर आशीर्वाद दिया है। इसका मतलब है कि यहां की जनता के आशीर्वाद व आपर जनसमर्थन से जीत से कोई ताकत रोक नहीं सकती है। बिहार की नीतीश कुमार की सरकार की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में विकास कर उंचाईयों तक पहुंचाने का काम किया है। उनके नेतृत्व में पलायन रुका और शिक्षा के बदौलत यहां के युवा बड़ी संख्या में इंजीनियर बनकर या अन्य क्षेत्रों में परचम लहराकर बिहार का गौरव बढ़ा रहे हैं।

कहा कि पीएम मोदी ने अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनवाया। हर वर्ग के लिए केंद्र और राज्य सरकार योजनाएं लाकर उनका जीवन बेहतर करने में जुटी है। यह क्रम टूटने नहीं देना है। प्रत्याशी राकेश रंजन ओझा ने कहा कि आप सभी लोगों का स्नेह व आशीर्वाद मिल रहा है। जवईनियां गांव गंगा में समाहित हो रहा था और यहां के जनप्रतिनिधि चुप थे। विधान सभा में जायेंगे तो जनता की अवाज को बुलंद कर विकास को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

झौंवा पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की और संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने किया। सभा को जिला परिषद सदस्य पं गंगाधर पांडेय, भाजपा नेता भुंअर ओझा, भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष दीपक सिंह, भाजपा के अरविंद पांडेय, पूर्व चेयरमैन बिजय कुमार सिंह, शाहपुर नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडेय, बंटी पांडेय, अरुण मिश्र,पप्पू मिश्र, भरत तिवारी उर्फ बिरजू, मंटू दूबे, मुखिया मनोज ठाकुर, त्रिभुवन सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अखिलानंद सिंह सहित कई नेता और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से थे।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular