Homeबिहारआराआरा में एक लाख लोगों तक पहुंचाएँ एनडीए का घोषणा पत्र-ऋतुराज सिन्हा

आरा में एक लाख लोगों तक पहुंचाएँ एनडीए का घोषणा पत्र-ऋतुराज सिन्हा

NDA Meeting in Arrah: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने शुक्रवार को आरा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार संजय टाइगर के समर्थन में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक की। आरा शहरी क्षेत्र के कतीरा स्थित चुनाव कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने चुनाव प्रबंधन समिति से जुड़े सभी प्रभारियों के साथ बैठकर प्रबंधन से जुड़े एक एक विन्दुओं पर बातचीत की और अब तक के कार्यों का फीड बैक लिया।

jay kumar

उन्होंने चुनाव में शानदार जीत की रणनीति भी बनाई और कहा कि एनडीए के एक लाख घोषणा पत्रों को घर घर और जन-जन तक पहुंचाएँ। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में एनडीए की लहर चल रही है। उन्होंने चुनाव प्रबंध समिति के सभी प्रभारी पदाधिकारियों से चुनाव प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी भी ली और कहा कि समस्याओं को त्वरित गति से समाधान करें। बैठक में (NDA Meeting) यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, यूपी के भाजपा विधायक संजय चौरसिया सहित चुनाव प्रबंधन समिति से जुड़े सभी प्रभारी मौजूद थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular