Homeआरा भोजपुरगड़हनीअगिआंव विधानसभा क्षेत्र के गड़हनी में एनडीए की सभा

अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के गड़हनी में एनडीए की सभा

Gadhani: गड़हनी की चुनावी सभा में यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, राज्यसभा सांसद मौजूद थे।

  • हाइलाइट:
    • तेजस्वी यादव के जंगलराज लाने के मंसूबो को जनता कुचल देगी-योगी आदित्यनाथ
    • अगिआंव में अब लाल सलाम की जगह लगेगा जय श्रीराम का नारा-ऋतुराज सिन्हा

Gadhani: भोजपुर जिले के अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के गड़हनी में एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार महेश पासवान की शानदार जीत सुनिश्चित करने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। गड़हनी की चुनावी सभा में यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, राज्यसभा सांसद मौजूद थे।

अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के गड़हनी में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। सड़कों का जाल बिछ रहा है। फोरलेन और एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी सभी क्षेत्रों आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। बिहार समृद्धि एवं विकास की नई कहानी लिख रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अस्सी करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन का लाभ दिया है। पचास करोड़ लोगो को मुफ्त स्वास्थ्य का लाभ दिया है। 12 करोड़ लोगों को मुफ्त शौचालय का लाभ मिला है, उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। बिहार को फिर से जंगलराज में झोंकना चाहते हैं लेकिन बिहार की जनता अब किसी भी सूरत में जंगलराज के दौर में जाने को तैयार नहीं है।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि अगिआंव में अब लाल सलाम की जगह जय श्रीराम का नारा लगेगा। राजद, कांग्रेस और माले विकास के विरोधी हैं। ये ताकतें सनातन का विरोध करती है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का विरोध करती है। बिहार को आतंक एवं अन्याय के राज में बदलना चाहती है, लेकिन अगियांव और बिहार के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में किये जा रहे विकास के साथ हैं, सुशासन और अमन-चैन के साथ हैं।

ऋतुराज सिन्हा ने कहा की डबल इंजन की सरकार ने विकास और तरक्की की रफ्तार को आगे बढ़ाया है। बिहार अब लालटेन युग के साथ आतंक राज में नहीं जायेगा। आगामी 14 नवम्बर को बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनाने का आह्वान किया। भारी बारिश और तेज हवाओं के बावजूद हजारों की संख्या में लोग योगी आदित्यनाथ और ऋतुराज सिन्हा का भाषण सुनने के लिए घंटो डटे हुए थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular