Homeबिहारआराआरा में बोले पीएम: विकसित बिहार ही विकसित भारत का आधार

आरा में बोले पीएम: विकसित बिहार ही विकसित भारत का आधार

PM said in Ara: आरा के मझौंवा हवाई अड्डे पर भोजपुर-बक्सर के एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे पीएम

  • हाइलाइट: PM said in Ara
  • बिहार का युवा बिहार में काम करेगा और बिहार का नाम करेगा-नरेन्द्र मोदी
  • बोले पीएम: विकसित बिहार ही विकसित भारत का आधार
  • इंडिया गंठबंधन पर साधा निशाना: बोले जंगलराज वाले का घोषणा पत्र झूठ, छल-कपट वाला दस्तावेज
  • महाकुंभ एवं महापर्व की छठ की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को जनता देगी करारा जवाब


आरा, बिहार। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा बिहार का युवा, बिहार में काम करेगा और बिहार का नाम रोशन करेगा। बिहार में सबसे ज्यादा युवाओं की आबादी है। शिक्षा और कौशल पर एनडीए का जोर है। विकसित बिहार विकसित भारत का आधार है। बिहार के युवाओं को बिहार में ही रोजगार मिलेगा। वे रविवार की दोपहर आरा के मझौंवा हवाई अड्डा में भोजपुर-बक्सर के एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि एनडीए ने विकसित बिहार के लिए ईमानदार और दूरदर्शी घोषणा पत्र दिया है। हर वादा, हर योजना बिहार को तेज विकास को समर्पित है। इसके लिए मैं बीजेपी, जेडीयू, लोजपा, हम और आरएलएसपी को हृदय से अभिनंदन करता हूं, उन्होंने कहा कि एक तरफ एनडीए का ईमानदार घोषणा पत्र है। उधर जंगलराज वालों का घोषणा पत्र झूठ, छल-कपट, आंखों में धूल झोंकने वाला दस्तावेज है। जनता जनार्दन और ये पब्लिक सब जानती है।

एनडीए के संकल्प पत्र में बच्चों की पढ़ाई, परिवार की दवाई, नौजवानों की कमाई, किसानो की सिंचाई पर बल दिया गया है। बहन- बेटियों के सशक्तिकरण के लिए मजबूत प्रावधान दिए गए हैं। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत एक करोड़ 30 लाख बहनों के खाते में 10-10 हजार की राशि प्रदान की गई है। सिर्फ भोजपुर में चार लाख बहनों के खाते में राशि देकर रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं।

PM said in Ara : करारी हार का रिकॉर्ड बनाएंगे जंगलराज वाले

6 नवंबर को मतदान होगा। लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। एनडीए की सरकार बहनों की मदद के लिए अभियान चलाएगी। इस बार जंगलराज वाले सबसे करारी हार का रिकॉर्ड बनाएंगे। जीविका दीदीया लखपति बनेगी। इसकी भी रूपरेखा तैयार की गई है। हमारी सरकार आने के बाद इसके दायरे बढ़ाए जाएंगे। बिहार में टेक्सटाइल एवं टूरिज्म का केंद्र बनेगा। बिहार में ही रहकर लोग देश-विदेश की कंपनियों में काम करेंगे। दुग्ध उत्पादन की क्षमता को बढ़ाया जाएगा।

बिहार में 60 लाख गरीब परिवारों को पक्का घर मिला है। इनमें भोजपुर के एक लाख 15 हजार लाभार्थी है। वन रैंक-वन पेंशन की मांग सेना लगातार कर रही थी। इसको भी पूरा किया गया है। पूर्व सैनिकों को एक लाख करोड रुपए से ज्यादा राशि दी गई है। हमारी सरकार ने जो वादा किया था। उसे पूरा किया। 70 साल में जो नहीं हुआ, उसे एनडीए की सरकार ने किया। कश्मीर से धारा- 370 हटाया गया।

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों को घर में घुसकर मारा। पीएम ने कहा कि विरोधियों ने महाकुंभ एवं छठ महापर्व छठ के बारे में बोलकर हमारी आस्था से खिलवाड़ किया है। आस्था से खिलवाड़ करने वालों को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेंगे। महापर्व छठ का अपमान करने वाले को ऐसी सजा दें, की भविष्य में वे इस तरह की बात नहीं बोले।

इस मौके पर आरा नगर निगम की महापौर इंदू देवी, यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री शाहाबाद एवं मगध प्रक्षेत्र के चुनाव प्रभारी ऋतुराज सिन्हा, संदेश से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी राधाचरण साह, बड़हरा से बीजेपी प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह, जगदीशपुर से जदयू प्रत्याशी श्री भगवान सिंह कुशवाहा, शाहपुर से भाजपा प्रत्याशी राकेश रंजन उर्फ राकेश ओझा, आरा से भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह टाइगर, अगिआंव से भाजपा प्रत्याशी महेश पासवान, सहार से भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत, बक्सर जिले के ब्रह्मपुर से एनडीए समर्थित लोजपा प्रत्याशी हुलास पांडेय, डूमरांव विधानसभा से राहुल सिंह, राजपुर विधानसभा से संतोष निराला, एमएलसी अवधेश नारायण सिंह, एमएलसी जीवन कुमार समेत कई नेतागण मौजूद रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular