Vijay Yadav Padminiya: मृतक कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पद्मीनिया गांव निवासी रामरूप यादव के 58 वर्षीय पुत्र विजय यादव हैं। वह दूध कारोबारी थे। सारसिवान गांव में अपना खटाल चलाते थे।
- हाइलाइट: Vijay Yadav Padminiya
- अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुज़ुर्ग को रौंदा, मौत
- आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर किया रोड जाम
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- धोबहा थाना क्षेत्र के सारसिवान गांव मोड़ के समीप शनिवार की सुबह घटी घटना
आरा। जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के सारसिवान गांव मोड़ के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच आफरा-तफरी मची रही।
उधर, घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण एवं मृतक के परिजन ने सारसिवान गांव मोड़ के समीप रोड जाम कर दिया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप्प रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पद्मीनिया गांव निवासी रामरूप यादव के 58 वर्षीय पुत्र विजय यादव हैं। वह दूध कारोबारी थे। सारसिवान गांव में अपना खटाल चलाते थे।


