Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर विधायक पर भाई दिनेश ने लगाये गंभीर आरोप

जगदीशपुर विधायक पर भाई दिनेश ने लगाये गंभीर आरोप

Serious Allegations: भाई दिनेश ने कहा कि जदयू विधायक जगदीशपुर की उन जीविका दीदी CM पर जांच और कार्रवाई कराने के लिए बेचैन हैं, जिन्होंने वोट में साथ नहीं दिया।

  • हाइलाइट: Serious Allegations
    • राजद नेता ने जीविका दीदी CM पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई से बचने की दी सलाह

आरा, बिहार। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता एवं जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने जगदीशपुर के स्थानीय जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय प्रशासन को दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई से बचने की सलाह दी है। उन्होंने विशेष रूप से जीविका दीदी CM के संबंध में कथित जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया तथा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

भाई दिनेश ने अपने बयान में कहा कि जदयू विधायक जगदीशपुर की उन जीविका दीदी CM पर जांच और कार्रवाई कराने के लिए बेचैन हैं, जिन्होंने कथित तौर पर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए दस हजार रुपये पर वोट में साथ नहीं दिया तो उनपर कमीशन लेने का झूठा आरोप मढ़ा गया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि प्रखंड, अनुमंडल, जिला और प्रदेश के पदाधिकारी बिना सोचे समझे इन जीविका दीदी CM पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू करते हैं, तो ऐसे पदाधिकारियों को बेनकाब करने के उद्देश्य से उनके कार्यालयों का घेराव जीविका दीदियों के साथ मिलकर किया जाएगा।

पूर्व विधायक ने जदयू विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें आज तक यह क्यों नहीं दिखाई और सुनाई दिया कि अंचल कार्यालयों में बिना पैसे लिए एक भी दाखिल-खारिज नहीं होता है? उन्होंने आवास योजना में बीस हजार रुपये, राशन कार्ड बनाने के लिए दो हजार रुपये, और विधवा, दिव्यांग व वृद्धावस्था पेंशन बनाने के नाम पर पांच सौ रुपये तक लिए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। इसके अतिरिक्त, आचरण, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर दो सौ से पाँच सौ रुपये तक की वसूली का भी जिक्र किया गया।

भाई दिनेश ने जगदीशपुर में फुटपाथी दुकानों पर चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान पर भी जदयू विधायक की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जगदीशपुर के विधायक ने इस संवेदनशील मुद्दे पर आज तक एक शब्द भी क्यों नहीं कहा, जबकि यह सीधे तौर पर गरीब और छोटे व्यापारियों की आजीविका को प्रभावित करता है।

भाई दिनेश ने कहा कि गरीबों पर बुलडोजर चलाने का घोर विरोध उनका जारी रहेगा और वे इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। फल, सब्जी और मिठाई बेचने वाले फुटपाथी दुकानदारों के लिए वेंडर जोन विकसित करने की बात कही, इसके लिए वे आम जनता के अधिकारों, भ्रष्टाचार के उन्मूलन और निष्पक्ष प्रशासन के लिए संघर्ष करतें रहेंगे और उन्हें सड़क पर उतरने में तनिक भी देर नहीं लगेगी।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular