Homeबिहारआरा भोजपुरअपराधियों की गोली से जख्मी बिहिया के प्रॉपर्टी डीलर विपिन कुमार सिंह...

अपराधियों की गोली से जख्मी बिहिया के प्रॉपर्टी डीलर विपिन कुमार सिंह की मौत

Bihiya property dealer: मृत प्रॉपर्टी डीलर विपिन कुमार सिंह बिहिया थाना क्षेत्र के झौंवा गांव के रहने वाले थे।

  • हाइलाइट: Bihiya property dealer
    • अपराधियों की गोली से जख्मी प्रॉपर्टी डीलर की मौत
    • इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में गुरुवार की रात तोड़ा दम
    • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव के समीप 15 अक्टूबर को मारी गयी थी गोली
    • जमीन के विवाद में बाइक सवार अपराधियों द्वारा वारदात को दिया गया था अंजाम

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरियां गांव के समीप डेढ़ माह पूर्व गोली लगने से जख्मी प्रॉपर्टी डीलर विपिन कुमार सिंह की मौत हो गई। इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में गुरुवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत प्रॉपर्टी डीलर विपिन कुमार सिंह बिहिया थाना क्षेत्र के झौंवा गांव के रहने वाले थे।

उन्हें जमीन विवाद में 15 अक्टूबर 25 की दोपहर बाइक सवार अपराधियों द्वारा गांव से आरा जाने के दौरान गोली मारी गई थी। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार की ओर से मौत की पुष्टि की गयी है। उस मामले में जख्मी विपिन कुमार सिंह की ओर से गांव के हरेंद्र सिंह और उसके भाई विमलेश सिंह के अलावे दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसमें जमीन विवाद में पट्टीदारों पर गोली मारने का आरोप लगाया गया था।

इस मामले में पुलिस की ओर से हरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बताया जा रहा कि प्रॉपर्टी डीलर विपिन कुमार सिंह 15 अक्टूबर की दोपहर अपने गांव से बाइक से आरा जा रहे थे। उसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरियां गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों द्वारा उन्हें गोली मारी गयी थी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी थी, जो आर-पार हो गई थी। उसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular