Homeबिहारआराआरा नगर थाना क्षेत्र के चौधरीयाना मस्जिद के समीप निजी कर्मी से...

आरा नगर थाना क्षेत्र के चौधरीयाना मस्जिद के समीप निजी कर्मी से लूट

Chaudhariyana Mosque Ara: पीड़ित सूरज आनंद ने इस मामले में नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा निवासी आशीष कुमार और मारुति नगर निवासी वीरू कुमार के विरुद्ध नामजद शिकायत दर्ज कराई है।

  • हाइलाइट: Chaudhariyana Mosque Ara
    • बाइक सवार बदमाशों ने झपटा मारकर प्राइवेट कर्मी से 23 हजार रुपए का सामान छीना

आरा। नगर थाना क्षेत्र के चौधरीयाना मस्जिद के समीप गुरुवार, 4 दिसंबर को एक निजी कर्मी से लूट की घटना सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने साइकिल पर सवार पीड़ित से लगभग 23 हजार रुपये मूल्य का सामान झपट्टा मारकर छीन लिया।

इस संबंध में पीड़ित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव निवासी आनंद बलराम के पुत्र सूरज आनंद ने स्थानीय नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूरज आनंद ने अपने आवेदन में बताया है कि वे आईटीसी कंपनी में कार्यरत हैं। घटना के दिन, सुबह लगभग 11 बजे, वे अपनी साइकिल पर एजेंसी प्रसाद इंटरप्राइजेज (पूर्वी गुमटी के पास) से सामान लेकर विभिन्न दुकानों पर वितरण के लिए चौधरीयाना की ओर जा रहे थे।

उसी दौरान, अपाचे बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए और उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वे साइकिल सहित सड़क पर गिर गए। पीड़ित के गिरने का फायदा उठाकर, बाइक सवार एक बदमाश ने उनके झोले में रखे सिगरेट सहित अन्य सामान, जिसकी अनुमानित कीमत 22 से 23 हजार रुपये थी, को झपट्टा मारकर चौधरीयाना मस्जिद वाले रास्ते से फरार हो गया।

भुक्तभोगी सूरज आनंद ने इस मामले में नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा निवासी आशीष कुमार और मारुति नगर निवासी वीरू कुमार के विरुद्ध नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular