Homeबिहारआरा भोजपुरजगदीशपुर, शाहपुर एवं बिहिया में चला विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान

जगदीशपुर, शाहपुर एवं बिहिया में चला विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान

Encroaching: जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर गुरुवार को जगदीशपुर, शाहपुर एवं बिहिया नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया।

  • हाइलाइट: Encroaching
    • बार-बार अतिक्रमण करते पाए जाने पर होगी सख़्त कार्रवाई
    • सुगम एवं स्वच्छ यातायात व्यवस्था हेतु चलाया गया अभियान

आरा। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर गुरुवार को जगदीशपुर, शाहपुर एवं बिहिया नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया। यह अभियान अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगदीशपुर के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया, जिसके तहत मुख्य बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को सुगम, स्वच्छ और अवरोधमुक्त बनाना था।

अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो लोग बार-बार अतिक्रमण करते पाए जाएँ, उनके विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाए। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से आवश्यक सहयोग देने की अपील भी की गई। इस अभियान में संबंधित नगर कार्यपालक पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अनधिकृत अतिक्रमण भविष्य में किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular