Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में चलाया गया अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान

शाहपुर में चलाया गया अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान

Shahpur: अभियान के दौरान अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि सरकारी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

jay kumar
  • हाइलाइट: Shahpur
    • शाहपुर के विभिन्न बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों में चलाया गया अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान

आरा/शाहपुर। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर गुरुवार को शाहपुर प्रखंड के विभिन्न बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों में अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान फुटपाथों, मुख्य सड़कों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया, जिससे आम जनता को निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित हो सके। जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम यातायात हेतु निरंतर प्रयासों के तहत की गई। अभियान के दौरान अंचलाधिकारी शाहपुर, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

सरकारी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई: अभियान के दौरान अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि सरकारी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की, ताकि क्षेत्र को पूर्णतः अतिक्रमणमुक्त बनाया जा सके।

Shahpur: प्रशासन के कार्य की लोगों ने की खूब सराहना

शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की लोगों ने खूब सराहना की है। लोगों का कहना है कि यह अभियान लगातार चलना चाहिए ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके। सड़क के फुटपाथ पर कब्ज जमाने वाले अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध प्रशासन जुर्माना करें। नहीं मानने पर उनके विरुद्ध एफआईआर करें।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular