Homeआरा भोजपुरबिहियाघर से निकले खाद दुकानदार की धारदार हथियार से हत्या, सनसनी

घर से निकले खाद दुकानदार की धारदार हथियार से हत्या, सनसनी

Yadavpur Murder: भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव के मुसहर टोली स्थित फील्ड में शनिवार की रात घर से निकले खाद दुकानदार की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई।

  • हाइलाइट: Yadavpur Murder
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • हत्या का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
    • तीयर थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव के मुसहर टोली स्थित फील्ड में शुक्रवार की रात घटी घटना

आरा। जिले के तीयर थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव के मुसहर टोली स्थित फील्ड में शनिवार की रात घर से निकले खाद दुकानदार की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है।

सूचना मिलते ही तीयर थानाध्यक्ष राजीव रंजन घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस द्वारा घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य को इकट्ठा कर किया।

जानकारी के अनुसार मृतक तीयर थाना क्षेत्र के यादव पुर गांव वार्ड नंबर-15 निवासी सिद्धनाथ सिंह के 42 वर्षीय पुत्र परमात्मा सिंह है। वह खाद दुकानदार हैं। गांव में ही अपना खाद का दुकान चलाते थे।

इधर, मृतक के छोटे भाई आत्मा सिंह ने ‘खबरे आपकी’ को बताया कि शुक्रवार की शाम वह दुकान पर घर आए और रात करीब साढ़े नौ बजे घर से बाहर निकले थे पर रात में घर वापस नहीं लौटे थे। शनिवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई के उनका शव गांव के मुसहर टोली स्थित फील्ड में पड़ा हुआ है।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular