Homeबिहारआरा भोजपुरअब अगले साल से चलेगी वर्ग 1 से लेकर 8 की कक्षाएं

अब अगले साल से चलेगी वर्ग 1 से लेकर 8 की कक्षाएं

Extreme cold in Bhojpur: भोजपुर में अत्यधिक ठंड के मद्देनज़र: कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियाँ अब अगले साल से चलेंगी

jay kumar
  • हाइलाइट: Extreme cold in Bhojpur
    • भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया ने जारी किया आदेश
    • अत्यधिक ठंड को लेकर 27 से 31 दिसंबर 25 तक शैक्षणिक गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित

आरा। भोजपुर जिले में अत्यधिक ठंड और गिरते तापमान की गंभीर स्थिति को देखते हुए, बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए, जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। भोजपुर के जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिले भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, प्री-स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में वर्ग 1 से लेकर वर्ग 8 तक की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों को 27 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह निर्णय अत्यधिक ठंड के प्रकोप से छोटे बच्चों को बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

हालांकि, वर्ग 8 से ऊपर की सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियाँ पूर्वाहन 10 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक संचालित की जा सकेंगी। यह सुनिश्चित किया गया है कि बड़े विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा ना आए, अतः समय में न्यूनतम बदलाव किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्री-बोर्ड एवं बोर्ड की परीक्षाओं हेतु संचालित की जाने वाली विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular