Homeबिहारआरा भोजपुरआरा नवादा पुलिस ने चोरी के सामान सहित तीन विधि विरुद्ध बालकों...

आरा नवादा पुलिस ने चोरी के सामान सहित तीन विधि विरुद्ध बालकों को किया निरुद्ध

Nawada Police Ara: गिरफ्तार किए गए विधि विरुद्ध बालकों की तलाशी लेने पर उनके पास से बोरी में भरे हुए बिस्कुट, सिगरेट, टॉफी, वैसलीन, साबुन, पान मसाला सहित कई अन्य सामान बरामद हुए।

  • हाइलाइट: Nawada Police Ara
    • नवादा थाना पुलिस की टीम ने तीनों को किया निरुद्ध
    • शहर के चंदवा स्थित गुमटी से चोरी कर भाग रहे थे तीनों

आरा। नवादा थाना पुलिस की टीम ने गुरुवार की रात्रि शहर के चंदवा क्षेत्र में स्थित एक गुमटी से चोरी कर भाग रहे तीन विधि विरुद्ध बालकों को सफलतापूर्वक निरुद्ध किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के विभिन्न सामानों से भरी एक बोरी भी बरामद की है। तीनों विधि विरुद्ध बालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते नवादा थाना के दारोगा अनिल कुमार द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस संबंध में दारोगा अनिल कुमार ने अपने आवेदन में बताया है कि गुरुवार की रात्रि करीब डेढ़ बजे जब वह रिलायंस ज्वेलरी कतीरा के पास पहुंचे, तो उनकी नज़र तीन लड़कों पर पड़ी जो अपने हाथ में प्लास्टिक का बोरा लेकर जा रहे थे। पुलिस वाहन पर नज़र पड़ते ही तीनों लड़के बोरा लेकर तेज़ी से भागने लगे। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, दारोगा अनिल कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से पीछा कर तीनों लड़कों को खदेड़ कर पकड़ लिया।

Nawada Police Ara: चंदवा स्थित एक गुमटी का ताला तोड़कर चुराए थे सभी सामान

गिरफ्तार किए गए विधि विरुद्ध बालकों की तलाशी लेने पर उनके पास से बोरी में भरे हुए बिस्कुट, सिगरेट, टॉफी, वैसलीन, साबुन, पान मसाला सहित कई अन्य सामान बरामद हुए। प्रारम्भिक पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर चंदवा स्थित एक गुमटी का ताला तोड़कर ये सभी सामान चुराए थे।

पकड़े गए लड़कों में से एक बक्सर जिले के सोनबर्षा का निवासी निकला, जो वर्तमान में बजाज शोरूम कतीरा गली में रहता है। दूसरा अजिमाबाद के बड़गांव का निवासी है, जबकि तीसरा चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह का रहने वाला है। ये दोनों लड़के ब्लॉक के सामने वाली गली में एक किराए के मकान में रहते है। पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि तीनों दोस्त मिलकर चंदवा स्थित एक गुमटी का ताला तोड़कर सभी सामान चोरी कीये है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular