Homeबिहारबक्सरकेसठ बाजार: हथियारबंद बदमाश ने युवक को मारी गोली

केसठ बाजार: हथियारबंद बदमाश ने युवक को मारी गोली

Kaseth Bazaar Firing: बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के केसठ बाजार पर शुक्रवार की शाम हथियारबंद बदमाश ने सब्जी खरीदने गए युवक को गोली मार दी।

jay kumar
  • हाइलाइट: Kaseth Bazaar Firing
    • हथियारबंद बदमाश ने सब्जी खरीदने गए युवक को मारी गोली
    • जख्मी युवक का आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज
    • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस
    • नवानगर थाना क्षेत्र के केसठ बाजार पर शुक्रवार की शाम घटी घटना

आरा, बिहार। बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के केसठ बाजार पर शुक्रवार की शाम हथियारबंद बदमाश ने सब्जी खरीदने गए युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली दाहिने साइड सीने में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बसियांव थाना क्षेत्र के बसदेवां गांव निवासी भृगुनाथ दुबे का 24 वर्षीय पुत्र प्रिंस दुबे है। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलती ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जबकि इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकाश सिंह ने बताया कि बक्सर निवासी युवक को बाएं साइड सीन के बीच गोली लगी है। गोली लगने के कारण खून काफी बह गया है। अभी तत्काल सिटी स्कैन कराया गया है और उसे ओटी में लिया जा रहा है। सीटी स्कैन रिपोर्ट आने के बाद उसका ऑपरेशन किया जाएगा।

इधर, प्रिंस दुबे ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह बाइक द्वारा पहले अपनी बहन ज्योति कुमारी के साथ बाजार गया था। उसके बाद उसे घर छोड़कर वापस केसठ बाजार सब्जी खरीदने आया था। तभी सामने से आ रहे हथियारबंद बदमाश ने उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि वह उसे देख नहीं पाया। जख्मी प्रिंस दुबे ने अपने किसी भी विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है। हालांकि हथियारबंद बदमाश ने उसे गोली क्यों मारी। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular