Homeआरा भोजपुरचरपोखरीआरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर पसौर मोड़ के समीप दर्दनाक हादसा

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर पसौर मोड़ के समीप दर्दनाक हादसा

Pasaur: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने ग्रामीण बैंक पीओ को रौंदा, मौके पर मौत; मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

jay kumar
  • हाइलाइट: Pasaur
    • सड़क हादसे में ग्रामीण बैंक के पीओ की मौत, घर में मचा कोहराम
    • आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम
    • चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम घटी घटना

भोजपुर, बिहार। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन ने ग्रामीण बैंक के बाइक सवार पीओ को रौंद दिया। इस हादसे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

इस हृदय विदारक घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल मुआवजे की मांग को लेकर आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर पसौर मोड़ के समीप शव को बीच सड़क पर रखकर जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। जाम हटने के बाद पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।

Pasaur: ग्रामीण बैंक में पीओ थे सोनू पांडेय

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव वार्ड नंबर-5 निवासी 28 वर्षीय भास्कर पांडेय उर्फ सोनू पांडेय के रूप में हुई है। वर्तमान में वे नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला मोहल्ले में रहते थे और रोहतास जिले के मालियाबाग स्थित ग्रामीण बैंक में पीओ के पद पर कार्यरत थे।

इधर, मृतक के चाचा ओमकार पांडेय ने बताया कि वह रोहतास जिले के मलियाबाग स्थित ग्रामीण बैंक में पोस्टेड थे। संडे को बैंक बंद रहता है। जिसके कारण वह बाइक द्वारा अपनी ड्यूटी कर वापस आरा लौट रहे थे। उसी दौरान पसौर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस द्वारा इसकी सूचना परिजनों को मिली।

बताया जाता है कि मृतक अपने एक भाई व एक बहन में बड़े थे। उनके परिवार में मां सविता देवी एवं एक बहन सोनी देवी है। मृतक के पिता किसान है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनकी मां सविता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular