Homeआरा भोजपुरकोइलवरबहन की डोली उठने से पहले ही उठ गई भाई की अर्थी

बहन की डोली उठने से पहले ही उठ गई भाई की अर्थी

Bhadwar: कुल्हड़िया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित अप लाइन पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Bhadwar
    • दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत
    • बहन की अगले माह होनी थी शादी, हादसे में भाई की हो गई मौत

आरा, बिहार। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां कुल्हड़िया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर स्थित अप लाइन पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, मृत किशोर की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव, वार्ड नंबर-1 निवासी स्वर्गीय राज कुमार साव के 17 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है।

इधर, मृत किशोर के बड़े भाई विकास कुमार ने बताया कि उनकी मां बुची देवी पटना में रिश्तेदार के घर गई हुई थीं। शुक्रवार की सुबह आदित्य अपनी मां को लाने के लिए कुल्हड़िया स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन द्वारा पटना जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। रेल पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।

Bhadwar: 10 फरवरी को आने वाली थी बरात

Bhadwar - बहन की डोली उठने से पहले ही उठ गई भाई की अर्थी

बताया जाता है कि मृतक आदित्य अपने दो भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां बुची देवी, बड़ा भाई विकास कुमार और एक बहन पूर्णिमा कुमारी हैं। परिवार के अनुसार, मृतक की बहन पूर्णिमा कुमारी की बरात अगले महीने 10 फरवरी को आने वाली थी। लेकिन दुर्भाग्यवश, बहन की घर से डोली उठने से पहले ही भाई की अर्थी उठ गई।

इस घटना के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मच गया है। मृत किशोर की मां बुची देवी और परिवार के अन्य सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular